Sagittarius horoscope today aaj ka dhanu rashifal 18 April 2025 daily future predictions धनु राशिफल 18 अप्रैल 2025 : कैसा रहेगा धनु राशि वालों के लिए आज का दिन, पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sagittarius horoscope today aaj ka dhanu rashifal 18 April 2025 daily future predictions

धनु राशिफल 18 अप्रैल 2025 : कैसा रहेगा धनु राशि वालों के लिए आज का दिन, पढ़ें विस्तृत राशिफल

Aaj Ka Dhanu Rashifal 18 April 2025 Sagittarius Horoscop Today: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 18 April 2025 06:32 AM
share Share
Follow Us on
धनु राशिफल 18 अप्रैल 2025 : कैसा रहेगा धनु राशि वालों के लिए आज का दिन, पढ़ें विस्तृत राशिफल

Sagittarius Horoscope Today 18 April 2025: आज परेशानियों से बाहर हसंते हुए आएं। लवलाइफ में आपके जो परेशानियां हैं, दिक्कतें हैं, उनके लिए आप समाधान देखना होगा। काम में आपको नई जिम्मेदारियां मिलेगी, जिससे आपकी काबिलियत का टेस्ट हो। आज हेल्थ और वेल्थ दोनों पॉजिटिव हैं।

धनु लव राशिफल

आज लवलाइफ को खुशनुमा बनाने के लिए आप क्रिएटिव पलों का सहारा ले सकते हैं। कोशिश करें कि आज बहस से दूर रहें, अगर कोई कहासुनी हो तो आप शांत रहें, अपने पार्टनर की फीलिंग्स को हर्ट ना करें। आज आप किसी रोमांटिक ट्रिप पर जाने का प्लान सकते हैं, जहां आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। सिंगल महिलाओं को आज कोई प्रपोज कर सकता है। कुछ महिलाओं को अपने पति कम रोमाटिंक लगेंगे, इसके लिए आपको एक साथ बैठकर बात करनी चाहिए। शादीशुदा महिलाएं आज कंसीव कर लेंगेी और शादीशुदा लोगों के लिए ऑफिस रोमांस ठीक नहीं है।

धनु करियर राशिफल

अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए और मौकों की तलाश करें। कुछ छोटी-मोटी प्रॉडक्टिविटी से जुड़ी दिक्कतें आज हो सकती हैं। लेकिन आपका काम के प्रति समर्पण और अनुशासन आपको ऑफिस में आगे बढञने के लिए प्रेरित करेगा। आज टीम मीटिंग में भविष्य को लेकर चिंतित ना रहें। जो आपके मन में उस पर अपनी राय खुलकर जाहिर करें। आप फ़ीडबैक भी दे सकते हैं, जिससे आज आपका रोल और सैलरी में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। जो लोग नौकरी से रिजाइन की प्लानिंग बना रहे हैं, वेआज कर सकते हैं और जॉब पोर्टल पर प्रोफ़ाइल अपडेट कर सकते हैं।

धनु मनी राशिफल

आज पैसा एक जगह से नहीं बल्कि कई जगह से आपके पास आ रहा है। लेकिन सबसे जरूरी है कि आपको अपने खर्च को लेकर सावधान रहना होगा। आप दोस्तों के साथ आर्थिक विवाद को आज सुलझा लेंगे। आप स्टॉक में भी पैसा लगाने की सोच रहे हैं। अगर आपको निवेश के मामले में कोई परेशानी आ रही है तो एक्सपर्ट से सलाह लें। महिलाएं विदेश में छुट्टियां मनाने के लिए फ्लाइट टिकट और होटल रिजर्वेशन करा सकती हैं।

ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 18 अप्रैल 2025: कैसा रहेगा कुंभ राशि वालों का आज का दिन
ये भी पढ़ें:मकर राशिफल 18 अप्रैल 2025 : कैसा रहेगा मकर राशि वालों का आज का दिन

धनु हेल्थ राशिफल
आज आपकी लाइफ हेल्दी रहेगी। आज कोई बड़ी दिक्कत आफको परेशान नहीं करेगी। जो लोग मेडिकल चेकअप कराने की सोच रहे हैं. वो आज करा सकते हैं। एथलीट में छोटी-मोटी चोट लग सकती है। महिलाओं में आज स्त्रियों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। आज कोई भारी वाहन ना उठाएं। प्रेंग्नेंट महिलाएं टूव्हीलर पर चढ़ते समय सावधान रहें।

डॉ. जे.एन. पांडे

वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ

वेबसाइट: www.astrologerjnpandey.com

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!