Shani Dhaiya: 2025 में सिंह व धनु राशि पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें दोनों राशियों पर शनि का प्रभाव
- Shani Dhaiya 2025: साल 2025 में शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में जाने से धनु व सिंह राशि पर शनि ढैय्या प्रारंभ होगी। जानें ज्योतिर्विद से शनि का सिंह व धनु राशि पर प्रभाव-

Shani Dhaiya Effect 2025: ग्रहों के न्यायाधीश शनि 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। शनि 2025 में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के गुरु की राशि मीन में जाने से धनु व सिंह राशि पर शनि ढैय्या प्रारंभ होगी। शनि ढैय्या के शुरू होने से सिंह व धनु राशि वालों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शनि ढैय्या ढाई वर्ष की होती है। ऐसे में सिंह व धनु राशि पर ढाई ढैय्या ढाई साल तक चलेगी। जानें ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से सिंह व धनु राशि पर शनि का क्या प्रभाव पड़ेगा-
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें इसका राशियों पर प्रभाव
शनि ढैय्या क्या होती है- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह गोचर करके चंद्र राशि से चौथे या आठवें भाव में होंगे तो उसे शनि की ढैय्या का प्रभाव कहते हैं।
शनि ढैय्या का धनु राशि पर प्रभाव- ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि ढैय्या के प्रभाव से धनु राशि वालों को भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मां की सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए नजर रखें। भौतिक सुख-संपदा में परेशानी आ सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शनि ढैय्या के दौरान आर्थिक, शारीरिक व मानसिक परेशानियां हो सकती हैं।
मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए?
शनि ढैय्या का सिंह राशि पर प्रभाव- पंडित जी के अनुसार, शनि के प्रभाव से सिंह राशि वालों की मानसिक प्रवृत्ति खराब हो सकती है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा मुश्किल समय रहने वाला है। प्रेम के लिए स्थिति थोड़ी मुश्किल हो सकती है। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। कुछ जातकों को नव प्रेम में दिक्कतें हो सकती हैं।