फरवरी में अस्त और मार्च में शनि का मीन गोचर, इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय
- Shani Gochar and ast: शनि फरवरी में अस्त होंगे और मार्च में गुरु की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जानें शनि अस्त व शनि गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

Shani ast and Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि करीब ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 2023 के बाद अब 29 मार्च 2025 को शनि राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शनि पहले फरवरी महीने में अपनी स्थिति में बदलाव करेंगे और मार्च में गोचर करेंगे। इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं और 29 मार्च को मीन राशि में आ जाएंगे। इसके पहले 28 फरवरी को शनि अस्त हो जाएंगे और पूरे मार्च अस्त अवस्था में ही रहेंगे। फरवरी व मार्च में शनि की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। लेकिन कुछ राशियों के लिए शनि अस्त व शनि राशि परिवर्तन की स्थिति लाभकारी रहने वाली है। जानें शनि अस्त व शनि गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-
1. वृषभ राशि- शनि की स्थिति वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाली है। आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी-चाकरी के साथ व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी।
2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शनि अस्त व गोचर अच्छा रहने वाला है। करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ आय में वृ्द्धि मिल सकती है। आर्थिक रूप से जीवन खुशहाल रहेगा। विदेशी व्यापार से जुड़े जातकों को मुनाफा होगा।
3. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शनि की स्थिति अत्यंत शुभ फलदायी रहने वाली है। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने मार्ग से भी रुपए-पैसे आएंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। व्यक्तिगत व व्यावसायिक रूप से सफलता प्राप्त करेंगे।
4. धनु राशि- धनु राशि वालों को शनि गोचर अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आर्थिक अड़चनों से मुक्ति मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।