shani vakri saturn retrograde in pisces horoscope rashifal कुछ दिनों बाद शनि वक्री होकर इन राशियों का बदलेंगे भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़shani vakri saturn retrograde in pisces horoscope rashifal

कुछ दिनों बाद शनि वक्री होकर इन राशियों का बदलेंगे भाग्य

Shani Vakri : 13 जुलाई को शनिदेव की चाल बदलने जा रही है। इस दिन शनिदेव मीन में वक्री हो जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव सिर्फ अशुभ फल नहीं देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 June 2025 03:18 PM
share Share
Follow Us on
कुछ दिनों बाद शनि वक्री होकर इन राशियों का बदलेंगे भाग्य

Shani Vakri : 13 जुलाई को शनिदेव की चाल बदलने जा रही है। इस दिन शनिदेव मीन में वक्री हो जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव सिर्फ अशुभ फल नहीं देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। शनिदेव वक्री होकर कुछ राशि वालों को शुभ फल देंगे। आइए जानते हैं, वक्री शनि किन राशियों के देंगे शुभ फल-

सिंह राशि : आपको जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी-कारोबार में तरक्की होगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। गृह-क्लेश से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा।

तुला राशि : आपके हर कार्य सफल होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। आध्यात्मिक बने रहेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरी-कारोबार में उन्नति के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि : आपको आय में वृद्धि के नए मौके मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक स्टूडेंट्स को गुड न्यूज मिलेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याएं नहीं होंगी।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना लाभकारी साबित होगा। धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। भाई-बहन संग रिश्ते मधुर होंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। सभी कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:सिंह राशि में मंगल का प्रवेश इन राशियों को देगा शुभ फल