शुक्र और शनि की युति से इन राशियों को होगा फायदा
25 जुलाई को शु्क्र और शनि की युति होने जा रही है। इस दिन शनि और सूर्य एक ही अंश में स्थित होंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब दो ग्रह एक ही अंश पर स्थित होते हैं, तो इसे पूर्ण युति कहते हैं।

25 जुलाई को शु्क्र और शनि की युति होने जा रही है। इस दिन शनि और सूर्य एक ही अंश में स्थित होंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब दो ग्रह एक ही अंश पर स्थित होते हैं, तो इसे पूर्ण युति कहते हैं। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। वहीं ज्योतिष में शनि को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि के अशुभ होने पर जहां व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। आइए जानते हैं शुक्र-शनि की युति किन राशियों के लिए रहेगी शुभ-
मेष राशि- मेष राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। धन का आवक बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों की किस्मत चमका देंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। विदेश में पढ़ाई करने की राह आसान होगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी संभव है।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या इंक्रीमेंट के चांसेस बढ़ेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा।
तुला राशि : तुला राशि वालों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। हर कार्य में भाग्य साथ देगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी-बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।