सिंह राशि में केतु का प्रवेश इन 4 राशियों के लिए शुभ तो ये 3 राशि वाले रहें सावधान
19 मई, 2025 को केतु चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन केतु सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार केतु के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

Ketu Gochar : ज्योतिषशास्त्र में केतु को विशेष स्थान प्राप्त है। केतु को पापी ग्रह कहा जाता है। केतु के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि केतु सिर्फ अशुभ फल देते हैं। केतु शुभ फल भी देते हैं। केतु के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 19 मई, 2025 को केतु चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन केतु सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार केतु के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, केतु की चाल बदलने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...
मेष राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। ऑफिस में नए लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। शासन-सत्ता पक्ष का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यों की प्रशंसा होगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ राशि- ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। विद्यार्थिों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि- आर्थिक मामलों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शादी-विवाह में देरी होगी। ससुराल पक्ष में मुश्किलें बढ़ेंगी। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें।
कर्क राशि- लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। कार्य-व्यापार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। रिश्तों की गलतफहमियां दूर होंगी और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
सिंह राशि- लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। कार्य-व्यापार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। रिश्तों की गलतफहमियां दूर होंगी और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
कन्या राशि- वाणी में मधुरता आएगी। आकर्षण के क्रेंद बने रहेंगे। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। नुकसान हो सकता है।
तुला राशि- फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। शत्रु पर जीत हासिल होगी। शुभ समय है।
वृश्चिक राशि- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। करियर में अपार सफलता मिलेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यों के आयोजन से खुशनुमा माहौल होगा। विद्यार्थियों के लिए यह बेहद शुभ समय साबित होगा।
धनु राशि- सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे, लेकिन अज्ञात भय मन को परेशान करेगा। धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी।
मकर राशि- वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। शत्रु पराजित होंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। विद्यार्थिोयों प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि- केतु के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि वालों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन ऑफिस पॉलिटिक्स के चलते मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय मन को परेशान करेगा। भूमि या वाहन की खरीदार के योग बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
मीन राशि- धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। दान-पुण्य के कार्यों में हिस्सा लेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। घर में खुशियों का माहौल होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।