Mars Transit : इन राशियों को चल संपत्ति की खरीदारी कराएगा मंगल का गोचर, जानें आज से किन राशियों के लिए क्या बदला
Mars Transit : ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है।

Mangal Gochar Mars Transit Rashi Parivartan: मंगल ग्रह5 फरवरी, 2024 को रात्रि 09.56 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यह 15 मार्च, 2024 को सायं 06.22 मिनट तक मकर राशि में रहेंगे। मकर के मंगल का सभी राशियों पर प्रभाव
मेष कार्यक्षेत्र में तरक्की। आर्थिक लाभ। चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री। अतिरिक्त कार्य प्रभार। युवाओं को लाभ।
वृष भाग्य का साथ। घर में मांगलिक कार्य। निर्माण एवं मरम्मत कार्य पर खर्च। चल संपत्ति बढ़ेगी।
मिथुन थोड़ा संघर्ष के बाद लाभ। नई खरीदारी। आमदनी में वृद्धि। यात्रा में स्वयं ड्राइव से परहेज करें।
कर्क जीवनसाथी, साझेदारी में संघर्ष। कार्यक्षेत्र में तरक्की। थोड़ी पारिवारिक अशांति बढ़ेगी।
सिंह विवाद, प्रतिस्पर्धा में सफलता। नए कार्य में पूंजी निवेश। स्वभाव में उग्रता से संबंधों में कहा-सुनी संभव।
कन्या छात्रों के लिए बेहतर। पराक्रम बढ़ेगा। अतिरिक्त श्रम एवं प्रयास से कुछ रुके काम बनेंगे।
तुला अचल संपत्ति की खरीदारी। कार्यक्षेत्र में तरक्की। व्यक्तिगत मामलों में संघर्ष का सामना।
वृश्चिक आत्मविश्वास एवं पराक्रम बढ़ेगा। विवादित मामले में सफलता। कार्यस्थल में लाभकारी परिवर्तन।
धनु आर्थिक लाभ। धन संचय। नए कार्य में पूंजी निवेश। वाणी में कड़वेपन की वजह से रिश्तो में दूरी बढ़ेगी।
मकर आत्मविश्वास, पराक्रम, मान-सम्मान बढ़ेगा। चल-अचल संपत्ति में निवेश। नए संबंध-संपर्क बनेंगे। विवादित मामलों में सफलता मिलेगी।
कुंभ कानूनी विवाद, स्वास्थ्य पर खर्च की अधिकता। चिकित्सा, अनुसंधान, शासन-प्रशासन, परिवहन तथा आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को अत्यंत शुभ फल मिलेंगे। विरोधी परास्त होंगे।
मीन बड़ा आर्थिक लाभ। आमदनी के नए स्रोत की प्राप्ति। कुछ महत्वपूर्ण रुके कार्य बनेंगे।
अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
● किसी जरूरतमंद को लाल वस्त्र, लाल फल या रक्तदान करें।
● अपने खाने में गुड़, मसूर की दाल, गाजर, चुकंदर, अनार इत्यादि लाल खाद्य पदार्थ का सेवन करें।
● हनुमान जी को लाल फूल अर्पित कर, बेसन के लड्डू तथा पंचामृत का भोग लगाकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।
● परिवार में अपने छोटे भाई-बहन या उनके समकक्ष लोगों की हमेशा मदद करें।