Navratri: नवमी आज, पूजन का ये मुहूर्त है सबसे उत्तम
Navami Muhurat: नवमी पर कन्या पूजन और हवन कर माता के 9 स्वरूपों की पूजा सम्पन्न की जाती है। नवरात्रि की नवमी काफी महत्वपूर्ण और फलदायक मानी जाती है।

Navratri Navami: नवरात्रि के पावन दिन अब समाप्ति की ओर हैं। 23 अक्टूबर के दिन नवरात्रि का 9वां दिन है। नवरात्रि का नौवां दिन नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विशेष तौर पर कन्या पूजन और हवन कर माता के 9 स्वरूपों की पूजा सम्पन्न की जाती है। नवरात्रि की नवमी काफी महत्वपूर्ण और फलदायक मानी जाती है। इसलिए अभी नोट कर लें नवमी तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा की सम्पूर्ण विधि-
नवरात्रि की नवमी
नवमी तिथि की शुरुआत- अक्टूबर 22, 2023 को 07:58 पी एम बजे
नवमी तिथि की समाप्ति- अक्टूबर 23, 2023 को 05:44 पी एम बजे
नवमी तिथि शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 04:45 ए एम से 05:36 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:43 ए एम से दोपहर 12:28 तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:58 से दोपहर 02:43 तक
गोधूलि मुहूर्त- 05:44 पी एम से 06:09 पी एम
अमृत काल- 07:29 ए एम से 08:59 ए एम
निशिता मुहूर्त- दोपहर 11:40 से 12:31 ए एम, अक्टूबर 24, 05:50 ए एम, अक्टूबर 24 से 07:19 ए एम, अक्टूबर 24
रवि योग- पूरे दिन
सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:27 ए एम से 05:14 पी एम
पूजा-विधि
1- सुबह उठकर स्नान करें और मंदिर साफ करें।
2- दुर्गा माता का गंगाजल से अभिषेक करें।
3- मैया को अक्षत, लाल चंदन, चुनरी और लाल पुष्प अर्पित करें।
4- सभी देवी-देवताओं का जलाभिषेक कर फल, फूल और तिलक लगाएं।
5- प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।
6- घर के मंदिर में धूपबत्ती और घी का दीपक जलाएं
7- दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें
8 - फिर पान के पत्ते पर कपूर और लौंग रख माता की आरती करें।
9 - अंत में क्षमा प्रार्थना करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।