Weekly Horoscope: 4-10 मई तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
Weekly Horoscope 4-10 May 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें 4-10 मई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

Weekly Horoscope 4-10 May 2025: आने वाले सप्ताह कुछ राशियों के लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा, जबकि कुछ राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जानें 4-10 मई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-
मेष राशि- इस सप्ताह आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा। जिसके कारण आप भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। पिता का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग ट्रांसफर का इंतज़ार कर रहे थे उन्हें इस सप्ताह पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापारिक लाभ होगा।
वृषभ राशि- सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। हालांकि आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में रहेंगे। इस सप्ताह अचानक आर्थिक लाभ मिलेगा। निवेश से जुड़े मामलों में बहुत सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है। घरेलू जीवन को लेकर कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह मानसिक शांति मिल सकती है। मौसम में बदलाव के कारण आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए। जिन व्यापारियों ने कुछ समय पहले कोई डील की थी उन्हें शुभ संकेत मिल सकता है। आपको धन लाभ होने के कई आसार नजर आ रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य की सलाह कीमती सिद्ध हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों को लिए यह सप्ताह आर्थिक उन्नति से भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी आय में वृद्धि होगी, इसलिए आप भविष्य के लिए अपना धन संचय करने में सफल रहेंगे। निवेश वर्जित रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी क्षमता बढ़ेगी और आप अच्छी परफॉर्मेंस करने में सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप तेजी से तरक्की करेंगे। भाई-बहन का साथ मिलेगा।
सिंह राशि- यह सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। सेहत में सुधार होगा। व्यापारिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आ सकते हैं। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। हालांकि कार्यस्थल पर आपकी छवि और पद खराब करने की कोई कोशिश कर सकता है, जिसका सीधा नकारात्मक प्रभाव आपके करियर पर पड़ेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों को इस सप्ताह सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस सप्ताह आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की जरूरत होगी। खर्च की अधिकता भविष्य में आपको भारी आर्थिक संकट ला सकती है। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे और आपको सफलता प्राप्त होगी। छात्रों के लिए यह समय अति उत्तम रहने वाला है। व्यापार आपका सही रहेगा।
तुला राशि- इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सप्ताह के दूसरे भाग में आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा। जिसके कारण आप भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी की प्लानिंग बना सकते है। पर्सनल लाइफ में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। व्यापारिक रूप से आप अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक राशि- यह सप्ताह आपके जीवन में कई बड़े बदलाव ला सकता है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन को लेकर भी सितारे आपके पक्ष में नहीं हैं। करियर में सफलता मिल सकती है, लेकिन काफी संघर्षपूर्ण तरीके से। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में ईगो या अहंकार को बीच में न लाएं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। व्यापार अच्छा रहेगा व सेहत भी ठीक रहेगी।
धनु राशि- माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रह सकता है। व्यापारियों को किसी डील से आर्थिक लाभ मिल सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। इस सप्ताह आपको एहसास होगा कि आपके परिवार वाले आपसे ज्यादा खुश नहीं हैं, चाहे आप इसके लिए कुछ भी कर रहे हों। इसलिए खुद की कमी निकालने से पहले परिवार के साथ समय बिताएं। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
मकर राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आप लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह बेकार के खर्चे आपकी आर्थिक स्थिति खराब कर सकते हैं। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको सकारात्मक खबर मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह छात्रों को कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जो छात्र विदेश जाने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह समय विशेष फलदायी साबित होगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से अच्छा नहीं रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। इस सप्ताह घर के किसी सदस्य की आर्थिक मदद करने का निर्णय भी ले सकते हैं। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। यह सप्ताह करियर के लिहाज से बेहद शुभ साबित होगा। यह समय आपके करियर और पेशेवर जीवन में सफलता लाएगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
मीन राशि- मीन राशि वालों को इस सप्ताह आपको किसी बड़ी डील से कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो फिलहाल के लिए टाल दें। क्योंकि यह समय कार्यस्थल पर सीखने के लिए अच्छा है। इस सप्ताह विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। सेहत में सुधार होगा।