महिला संवाद के माध्यम से सुनी जा रही समस्याएं
फोटो- 2 मई एयूआर 22 को कार्यक्रम में शामिल डीएम श्रीकांत शास्त्री व अन्य अधिकारी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला प्रशा

जिला प्रशासन के द्वारा सभी प्रखंडों में महिला संवाद का आयोजन किया गया। देव प्रखंड के कर्मा के नागबाबा ग्राम संगठन के तत्वावधान में यह आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने भाग लिया। डीएम श्रीकांत शास्त्री, देव की बीडीओ अंकेशा यादव, जीविका के डीपीएम पवन कुमार, पंचम दांगी, अविनाश कुमार, संतोष कुमार सहित सभी माहिलाओं ने इसमें भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार का महिलाओं के साथ सीधा संवाद करने की अनूठी पहल है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब अपने सपनों और आकांक्षाओं को खुलकर व्यक्त कर रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम उम्मीदों का एक ऐसा मंच साबित हो रहा है जहां वे न केवल अपनी समस्याओं को उजागर कर रही हैं बल्कि विकास की नई संभावनाओं की ओर भी इशारा कर रही हैं।
महिलाएं अपनी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को सीधे सरकार तक पहुचा रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में हुए बदलाव को साझा कर दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। चिंता देवी, आरती देवी, रूपा देवी अदि ने अपने अनुभव साझा किए। डीएम ने महिला संवाद के बारे में जानकारी दी। कहा कि बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना एवं छात्रवृत्ति योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।