National Caste Census Decision Celebrated in Samastipur PM Modi and CM Nitish Kumar Thanked जातीय गणना की शुरुआत बिहार से होना गर्व की बात : अंजुम आरा, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsNational Caste Census Decision Celebrated in Samastipur PM Modi and CM Nitish Kumar Thanked

जातीय गणना की शुरुआत बिहार से होना गर्व की बात : अंजुम आरा

समस्तीपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जातीय जनगणना के राष्ट्रीय स्तर पर निर्णय का स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया और सीएम नीतीश कुमार को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 3 May 2025 02:24 AM
share Share
Follow Us on
जातीय गणना की शुरुआत बिहार से होना गर्व की बात : अंजुम आरा

समस्तीपुर। राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना का निर्णय पूरे सूबे के लोगों के लिए गर्व की बात है। पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति इसको लेकर लोग आभार जता रहे है। साथ ही बिहार से इसकी नींव रखने के लिए सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया जा रहा है। उक्त बातें जिला अतिथि गृह में शुक्रवार को एनडीए कार्यकर्ताओं ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अंजूम आरा ने कहीं। संवाददाता सम्मेलन का संचालन जदयू जिलाध्यक्ष डा. दुर्गेश राय ने जबकि सह संचालन रालोमो जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी ने किया। अंत में हम जिला अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी एवं दक्षिणी के शशिधर झा ने संयुक्त रूप किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जदयू जिला प्रवक्ता अनस रिजवान, सुबोध कुमार सिंह, सुनिल कुमार गुप्ता, तौहीद अंसारी, संजीत कुशवाहा, शुभकांत ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।