Grand Kalash Yatra for Rudra Chandi Mahayagna at Mor Sherwa Hill Temple मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में भव्य कलशयात्रा का आयोजन, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsGrand Kalash Yatra for Rudra Chandi Mahayagna at Mor Sherwa Hill Temple

मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में भव्य कलशयात्रा का आयोजन

पत्थलगड्डा में श्री श्री 1008 श्री अष्टभुजी दुर्गा माता, शिव, हनुमत, विश्वकर्मा की प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र चंडी महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने मोरशेरवा पहाड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSat, 3 May 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में भव्य कलशयात्रा का आयोजन

पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। श्री श्री 1008 श्री अष्टभुजी दुर्गा माता, शिव, हनुमत, विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र चंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखण्ड क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में काफ़ी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कलश यात्रा के इस मौके पर जिप अध्यक्ष ममता कुमारी,उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, पूर्व प्रत्याशी मनोज चंद्रा,जिप सदस्य रामसेवक दांगी,अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज, प्रमुख मनीषा कुमारी, बीडीओ कलिंद्र साहु, अंचलाधिकारी उदल राम, थाना प्रभारी राकेश कुमार, नावाडीह के पूर्व मुखिया मेघन दांगी सहित हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़चढकर भाग लिया। पहाड़ी मंदिर से कलश यात्रा की शुरुआत हुई जो लक्ष्मी बाई चौक नावाडीह होते बुध नदी पहुंच कर श्रद्धालुओं ने अपने- अपने कलश में जल भरा, जहां आचार्य अमित कुमार उपाध्याय व उनके सहयोगी आश्चर्यों के द्वारा मंत्रोचारण के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर डमौल होते नगर भ्रमण करते हुए मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर पहुंचे।

इस दौरान कलश लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने श्री राम- जय राम- जय जय राम के नारे लगाते हुए नजर आए। वहीं कलश यात्रा के दौरान गायिका मनिता श्री के भक्ति गानों पर श्रद्धालु थिरकते हुए नजर आए। इस मौके पर मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, व प्रभा देवी, सचिव कृष्णदेव दांगी, आदित्य राणा व किरण देवी, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर महतो, मनोज राणा व कुशुम देवी और यज्ञ के संचालक विश्वजीत दांगी सहित हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार,रामचन्द्र दांगी, गोपाल दांगी, नावाडीह मुखिया कंचन देवी,बरवाडीह मुखिया महेश दांगी, नोनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, दिनेश्वर भुइयां,पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार, धुपाल प्रसाद, भुनेश्वर प्रसाद सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।