Auto Accident Near Bansi Petrol Pump Injures Three in Shaktinagar आटो पलटने से तीन यात्री घायल, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsAuto Accident Near Bansi Petrol Pump Injures Three in Shaktinagar

आटो पलटने से तीन यात्री घायल

Sonbhadra News - शक्तिनगर में बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के बांसी पेट्रोल टंकी के पास शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार आटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से राकेश सोनी की हालत गंभीर है। सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSat, 3 May 2025 02:44 PM
share Share
Follow Us on
आटो पलटने से तीन यात्री घायल

शक्तिनगर। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के बांसी पेट्रोल टंकी के निकट शुक्रवार की शाम मुख्य हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर आटो पलट गया। जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार आटो अनपरा से बीना की ओर जा रहा था। जिससे वह अनियंत्रतित डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गया। जिससे आटो में सवार शक्तिनगर निवासी 20 वर्षीय राकेश सोनी पुत्र सूर्यबली, बीना निवासी 22 वर्षीय विजय कुशवाहा पुत्र स्व. भगवान दास, 23 वर्षीय अमन कुशवाहा पुत्र विजय कुशवाहा घायल हो गए। जहां सभी को नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें राकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चिकित्सकों ने बताया कि राकेश सोनी के सीना, कंधा के साथ अन्य जगह चोट आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।