तीरंदाजी के राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने मैदान में की प्रैक्टिस
फोटो है : सैंडिस कंपाउंड में 4-7 मई तक होगा आयोजन शाम 6.00 बजे

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का रविवार को आगाज हो जाएगा। 4-7 मई तक तीरंदाजी की प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसको लेकर बिहार समेत अन्य राज्यों के खिलाड़ी भागलपुर पहुंच गए हैं। शनिवार को सैंडिस कंपाउंड में बनाए गए तीरंदाजी मैदान में बिहार समेत दिल्ली, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्य के तीरंदाजी खिलाड़ी पहुंचे। उन्होंने पहले मैदान का अपने कोच और मैनेजर के साथ मुआयनाा किया। इसके बाद मैदान में बनाए गए लक्ष्य पर अभ्यास शुरू किया। इस दौरान कुछ एक्सपर्ट द्वारा तैयार मैदान में तकनीकी कमियों के बारे में अवगत कराया। देश के टॉप खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा जिला खेल पदाधिकारी डॉ. जय नारायण सिंह ने पूर्व में बताया था कि इस खेल में खेलो इंडिया के तहत देश के टॉप 5 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
वे अलग-अलग वर्गों से रैंक होल्डर हैं। खिलाड़ियों के रहने के लिए लिए शहर के होटलों में इंतजाम किया गया है। मैदान में खिलाड़ियों के आने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। साथ ही मैदान में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए रेस्ट रूम, चेंजिंग रूम सहित बाथरूम का बेहतर इंतजाम किया गया है। सुबह 8.00 बजे से मैच का आयोजन शुरू हो जाएगा। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन शाम 6.00 बजे प्रधानमंत्री करेंगे। आज की प्रतियोगिता 8.00 बजे से 8.45 बजे : ऑफिशियल प्रैक्टिस इक्यूपमेंट्स इंस्पेक्शन 8.45 बजे से 9.30 बजे : फर्स्ट 70 मीटर बालक और फर्स्ट 50 मीटर गर्ल्स 9.30 बजे से 10.15 बजे : सेकेंड 70 मीटर बालक और सेकेंड 50 मीटर गर्ल्स 12.30 बजे : लंच ब्रेक 3.00 बजे से 3.45 बजे : ऑफिशियल प्रैक्टिस इक्यूपमेंट्स इंस्पेक्शन 3.45 बजे से 4.30 बजे : फर्स्ट 70 मीटर बालिका और फर्स्ट 50 मीटर बालक 4.30 बजे से 5.15 बजे : सेकंड 70 मीटर बालिका और सेकेंड 50 मीटर बालक
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।