One Nation One Election Minister Dharmapal Singh Envisions Implementation by 2029 एक राष्ट्र, एक चुनाव 2029 तक लागू होने की संभावना : धर्मपाल, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsOne Nation One Election Minister Dharmapal Singh Envisions Implementation by 2029

एक राष्ट्र, एक चुनाव 2029 तक लागू होने की संभावना : धर्मपाल

Rampur News - प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवस्था 2029 तक लागू होने की संभावना है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। इस योजना से चुनावों का आर्थिक बोझ कम होगा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 4 May 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
एक राष्ट्र, एक चुनाव 2029 तक लागू होने की संभावना : धर्मपाल

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवस्था 2029 तक लागू होने की संभावन है। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे। इसमें जहां सरकार का कार्यकाल अधिक होगा, उसका कार्यकाल कम किया जाएगा और जहां सरकार का कार्यकाल खत्म होगा, उसे बढ़ा दिया जाएगा। इन चुनावों के सौ दिन के भीतर निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव भी हो जाएंगे। भाजपा की ओर से हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित लोकसभा सम्मेलन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, शहर विधायक आकाश सक्सेना, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को समय की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि चुनावों की वजह से देश पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है। देश को इसी छुटकारा दिलाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन की व्यवस्था लागू करने जा रही है। कहा कि 2029 में लोकसभा के चुनाव और विधानसभा के चुनाव एक साथ ही होंगे। यही नहीं निकाय और पंचायत चुनाव भी इन चुनावों के सौ दिनों के भीतर संपन्न करा दिए जाएंगे। इसके लिए देश के 47 में से 34 दलों ने सहमति जता दी है, जबकि सिर्फ क्षेत्रीय दल ही विरोध कर रहे हैं। वो भी अपनी और अपने परिवार की राजनीति के चक्कर में। वन नेशन, वन इलेक्शन से सबसे बड़ा लाभ यही होगा कि राजनीति में नए लोगों को अवसर मिलने शुरू हो जाएंगे। युवाओं की रूचि बढ़ेगी। महिलाओं का सम्मान और गरीबों को उनका अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि दलितों का सम्मान सिर्फ भाजपा में सुरक्षित है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को कांग्रेस ने कोई चुनाव नहीं जीतने दिया। यहां तक कि संविधान रचयिता की फोटो तक संसद में नहीं लगने दी। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब का सम्मान करते हुए उनकी फोटो को संसद में लगवाया। उन्होंने सभी से एक राष्ट्र, एक चुनाव का समर्थन करने की अपील की। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री वन नेशन, वन इलेक्शन की व्यवस्था लेकर आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, विधायक राजबाला सिंह, डीसीबी चेयरमैन मोहन लाल सैनी, पूर्व विधायक अली यूसुफ अली, जगपाल यादव, विकास दीक्षित, कुंवर बहादुर राजपूत, अशोक विश्नोई, प्रमोद आहूजा, शकुंतला लोधी, पारूल अग्रवाल आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।