Khelo India Youth Games Kick Off with Grand Ceremonies and Celebrity Performances खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज कल, तैयारियां आज होंगी पूरी, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsKhelo India Youth Games Kick Off with Grand Ceremonies and Celebrity Performances

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज कल, तैयारियां आज होंगी पूरी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन पटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। आयोजन की शुरुआत गंगा आरती और मशाल प्रज्वलन से होगी। इस कार्यक्रम में 1600 कलाकारों की प्रस्तुति के साथ पंकज त्रिपाठी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 2 May 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज कल, तैयारियां आज होंगी पूरी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को शाम छह से शुरू होगा। तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूरे स्टेडियम को रौशनियों से सजाया जा रहा है। गेम्स का शुभारंभ गंगा आरती और मां मुडेश्वरी देवी की स्तुति से होगा। जिसके बाद अनोखे और भव्य तरीके से मशाल प्रज्वलित की जाएगी। सम्राट अशोक रथ से मशाल को स्टेडियम तक लाया जाएगा। इसे लेकर बिहार के तीन एथलेटिक्स मंच पर पहुंचेंगे। इस दौरान खेल के रंग और बिहार के संग गीत की धुन बजती रहेगी। पंकज त्रिपाठी के साथ मैथिली ठाकुर की होगी प्रस्तुति : बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति होगी।

देशभर के 1600 कलाकार आ रहे हैं, जिसमें 200 बॉलीवुड कलाकार होंगे। पंकज त्रिपाठी अपनी आवाज में बिहार की संस्कृति, समृद्ध विरासत और वर्तमान के बारे में लोगों को रूबरू कराएंगे। बिहार के बारे में उनकी आवाज के साथ विभिन्न दृश्यों को कलाकार जीवंत करेंगे। 546 खिलाड़ी पहुंचे : 26 राज्यों से 546 खिलाड़ी और 91 सपोर्टिंग स्टाफ के साथ 21 खेल प्रशिक्षक शुक्रवार को पहुंच गये। चार मई को पटना में वॉलीबॉल, राजगीर में कबड्डी, भागलपुर में तीरंदाजी खेल होंगे। पांच मई को पटना में सेकपटाकरा, गया में मलखंब, गतका, स्वीमिंग और बेगूसराय में फुटबॉल खेल होना है। आज से इन खिलाड़ियों का अभ्यास होगा। इनके रहने और खाने-पीने की बेहतर व्यवस्था की गई है। नि:शुल्क है प्रवेश : दर्शकों के लिए प्रवेश की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के दो नंबर गेट से आम दर्शक प्रवेश करेंगे। वीवीआईपी का प्रवेश एक नंबर गेट से होगा। कॉम्प्लेक्स में बैठने के लिए नई कुर्सियां लगाई गई हैं। दर्शक दीर्घा क्षमता पांच हजार से अधिक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।