Historic Decision by PM Modi on Caste Census LJP Leaders Praise Move for Societal Development लोहिया के सपने को नरेंद्र मोदी ने सरकार किया: लोजपा , Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsHistoric Decision by PM Modi on Caste Census LJP Leaders Praise Move for Societal Development

लोहिया के सपने को नरेंद्र मोदी ने सरकार किया: लोजपा

फोटो- 2 मई एयूआर 31 संबोधित करते लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह औरंगाबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता जातीय जनगणना को पीएम नरेंद्र मोदी

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 2 May 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
लोहिया के सपने को नरेंद्र मोदी ने सरकार किया: लोजपा

जातीय जनगणना को पीएम नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय बताते हुए लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि यह कदम समाज की निचली पंक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने वाला है। उन्होंने इसे डॉ. राममनोहर लोहिया और रामविलास पासवान के सपनों का धरातल पर उतरना करार दिया। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिंह ने विपक्षी दलों राजद, सपा और कांग्रेस पर इस फैसले का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता की सेवा से कोई सरोकार नहीं, वे सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। अंतिम जातीय जनगणना 1931 में हुई।

इसके बाद सौ वर्षों तक सत्ता में रही कांग्रेस और सहयोगी पार्टियों ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। अब जब प्रधानमंत्री देश हित में यह निर्णय ले रहे हैं, तो विपक्ष को यह पच नहीं रहा। उन्होंने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे समाज की विभिन्न जातियों की संख्या स्पष्ट होगी, जिसके आधार पर राजनीतिक भागीदारी तय होगी। यह समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करेगा। उन्होंने बिहार के विकास का श्रेय नीतीश कुमार को देते हुए कहा कि जंगल राज के दौर से निकलकर आज बिहार प्रगति के पथ पर है। कश्मीर मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि जब सेना पर पत्थर बरस रहे थे, तब विपक्ष चुप था। आज कश्मीर में हालात सुधरे हैं, तिरंगा फहर रहा है लेकिन विपक्ष अब भी राजनीति कर रहा है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि देश के हालात को देखते हुए एकजुटता दिखाए। इस मौके पर लोजपा के ओबरा प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, देव प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह, जिला महिला उपाध्यक्ष रेशमा परवीन, रौशन सिंह, उदित सिंह, पवन कुमार, पंकज सिंह, हरी पाठक, धीरज कुमार सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।