Mercury Transit Budh Rashi Parivartan Gochar Horoscope Rashifal Future Predictions मई में 2 बार बुध बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury Transit Budh Rashi Parivartan Gochar Horoscope Rashifal Future Predictions

मई में 2 बार बुध बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

Mercury Transit : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध देव मई में 2 बाद चाल बदलने जा रहे हैं। 7 मई को बुध देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 23 मई को बुध देव वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 2 May 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
मई में 2 बार बुध बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

Mercury Transit : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध देव मई में 2 बाद चाल बदलने जा रहे हैं। 7 मई को बुध देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 23 मई को बुध देव वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध देव के मई में 2 बार चाल बदलने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, बुध के 2 बार चाल बदलने से किन राशियों को होगा लाभ….

मेष राशि- मेष राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। ससुराल पक्ष का सपोर्ट मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग बनंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। करियर में उन्नति के अनगिनत अवसर मिलेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद शांत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन का आवक बढ़ेगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। भूमि या वाहन का सुख प्राप्त होगा। समाज में सराहे जाएंगे। मंगल-गुरु के सकारात्मक प्रभाव से पारिवारिक दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। हर कार्य में भाग्य साथ देगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि- इस दौरान आपको धन बचत के नए अवसर मिलेंगे। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यों में होनी वाली बाधाएं दूर होंगी। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। इस अवधि में आपको व्यापार में वृद्धि के कई अवसर मिलेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके ज्ञान से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।