200 लोगों को नमाज के लिए मस्जिद जाने से रोका, पुलिस ने कराई नमाज
Meerut News - मेरठ के परतापुर के कंचनपुर घोपला गांव में मस्जिद पर नमाज पढ़ने आए 200 से ज्यादा बाहरी लोगों का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ये लोग गांव में हड़दंग करते हैं। पुलिस ने मामला संभाला...

मेरठ/परतापुर। परतापुर के कंचनपुर घोपला गांव की मस्जिद पर नमाज पढ़ने आए 200 से ज्यादा लोगों का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया और रोक दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया और फोर्स मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ये सभी लोग बाहरी हैं और आसपास रैपिड निर्माण कार्य में काम कर रहे हैं। ये लोग मस्जिद से वापस आने के समय गांव में हड़दंग करते हैं। पुलिस ने किसी तरह से मामला संभाला और नमाज कराई। इस दौरान पुलिस गांव में तैनात रही। ग्रामीणों के आरोपों पर भी जांच का आश्वासन दिया है। कंचनपुर घोपला के अंदर मस्जिद पर शुक्रवार को करीब 200 के आसपास लोग दोपहर के समय नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे थे।
ये सभी लोग रैपिड और बाकी निर्माण कार्य में लगे हैं और बाहरी हैं। ग्रामीणों ने सभी लोगों को गांव के बाहर रोक दिया और वापस जाने के लिए कह दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हो गया। बाहरी लोग मस्जिद पर जाने को लेकर अड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने कंचनपुर घोपला के ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने बताया कि ये सभी लोग बाहरी हैं और हर शुक्रवार को तमाम लोग गांव स्थित मस्जिद में आते हैं। वापस लौटते समय हुड़दंग और स्टंट करते हैं। बताया कि पिछले शुक्रवार को गांव निवासी एक युवक को बाइक से टक्कर मार दी गई थी और इसके बाद इन्हीं लोगों ने विवाद खड़ा किया था। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को तहरीर दी, जिस पर जांच का आश्वासन दिया गया। इसके बाद पुलिस ने ही इन सभी लोगों को मस्जिद भेजकर नमाज कराई। इस दौरान गांव में ही फोर्स तैनात रही। वहीं, इंस्पेक्टर दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि आसपास के इलाके में रैपिड और बाकी निर्माण कार्य चल रहे हैं, जहां मजदूर काम कर रहे हैं। कंचनपुर घोपला गांव में ये लोग नमाज पढ़ने गए थे, जहां ग्रामीणों ने रोक दिया था। बताया था कि ये लोग वापस लौटते समय हुड़दंग करते हैं। ग्रामीणों की तहरीर पर जांच की जा रही है। दोपहर के समय सभी लोगों को नमाज कराई गई थी। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।