Sudden Weather Change Brings Relief from Heat Rain and Strong Winds Hit District तेज हवा के साथ बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsSudden Weather Change Brings Relief from Heat Rain and Strong Winds Hit District

तेज हवा के साथ बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

Sambhal News - शुक्रवार की सुबह जनपद में मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी और हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली। तापमान में गिरावट आई और दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। हालांकि, बारिश से कुछ क्षेत्रों में जलभराव हुआ और...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 3 May 2025 06:16 AM
share Share
Follow Us on
तेज हवा के साथ बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

जनपद में शुक्रवार की सुबह अचानक से मौसम ने करवट ली। भोर के समय आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज़ आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम में इस बदलाव से गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली और दिनभर ठंडी हवाओं और बादलों की छांव ने मौसम का खुशनुमा हो गया। जिससे तापमान में गिरवाट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26. 2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जनपद में बीते कई दिनों से गर्मी से लोग परेशान थे। गर्मी से राहत पाने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे थे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी।

शुक्रवार की सुबह में आचनक मौसम का मिजाज बदल गया और सुबह से ही आसमान में बादल डेरा जमाए रहे। सुबह में हुई बारिश से जगह जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं तापमान में गिरावट आई और लोगों को चिलचिलाती धूप से निजात मिली। सुबह में बारिश व तेज हवा की चलते बाजार भी थोड़ी देर से खुले। जिससे बाजार में चहल अन्य दिनों की अपेक्षा का काफी कम रही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए सूरज की किरणें ज़रूर निकलीं, लेकिन जल्द ही बादलों ने उसे फिर से ढक लिया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बारिश से मक्का की फसल को लाभ मिला है। खेतों में नमी बढ़ने से फसल को प्राकृतिक पोषण मिला है। जिससे उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। लेकिन इसके बावजूद किसान पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखाई दिए। किसानों का कहना है कि बारिश की मात्रा बहुत हुई है और बारिश थोड़ी तेज होती तो मक्का की फसल में लगा कीट कम हो जाता। जिससे किसानों को काफी हद तक लाभ मिलता। तेज आंधी की वजह से घंटों बिजली रही गुल संभल। जनपद में शुक्रवार की सुबह तेज आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं तेज आंधी की वजह से ग्रामीण इलाकों में घंटों बिजली गुल हो गई। कुछ स्थानों पर तार टूट गए। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालाकि बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा लाइन में आई दिक्कत को जल्द ही दुरुस्त कर दिया और बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई। तेज हवा के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत गुन्नौर, संवाददाता। गुन्नौर क्षेत्र में सुबह मौसम ने फिर करवट ली। अचानक आसमान में बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर बाद आसमान साफ हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट आई। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश से गन्ना, मेंथा की फसलों को फायदा पहुंचा है। जबकि आम की फसलों को नुकसान हुआ है। जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतें भी उठानी पड़ी। गुन्नौर क्षेत्र में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। भोर में आसमान में काली घटा के साथ तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। आसमान में छाई काली घटा को हवा का साथ मिला और बारिश होने लगी। गुन्नौर क्षेत्र में करीब एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना रहा, हालांकि थोड़ी देर बाद धूप खिल उठी। तेज आंधी और पानी के चलते गुन्नौर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की कई घंटे बिजली बाधित रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।