Modi s Bold Decision on Caste Census Marks New Era in Indian Politics जातीय जनगणना कराने का निर्णय साहसिक , Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsModi s Bold Decision on Caste Census Marks New Era in Indian Politics

जातीय जनगणना कराने का निर्णय साहसिक

Gangapar News - नारीबारी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साहस का परिचय देते हुए जातीय जनगणना कराए

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 3 May 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
जातीय जनगणना कराने का निर्णय साहसिक

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साहस का परिचय देते हुए जातीय जनगणना कराए जाने का फैसला लेकर भारत की राजनीति में एक नया इतिहास लिखने का काम किया है। जातीय जनगणना से पिछड़े वर्ग के लोगों को अपनी संख्या की पहचान होगी, अनुपात के आधार पर संवैधानिक अधिकार मिलेगा। उक्त विचार क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा काशी अश्वनी सिंह पटेल ने प्रेस वार्ता के दौरान नारीबारी में कही। उन्होंने कहा कि देश इस बात को जानता है कि अन्तिम जातीय जनगणना 1931 में हुई थी, 94 वर्ष के अन्तराल के बाद भाजपा सरकार ने जातीय जनगणना कराने का साहस दिखाया।

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी व अन्य विपक्षी दलों की सरकारों ने यह कार्य नहीं किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।