Tragic Incident 18-Year-Old Woman Found Hanging in Loha Colony महिला का शव फंदे से लटका मिला , Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsTragic Incident 18-Year-Old Woman Found Hanging in Loha Colony

महिला का शव फंदे से लटका मिला

लोनी के पूजा कालोनी में शनिवार सुबह एक 18 वर्षीय महिला सानिया का शव फंदे से लटका मिला। जीशान ने बताया कि वह सुबह उठे तो पत्नी को छत पर चुन्नी से लटका पाया। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSat, 3 May 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
महिला का शव फंदे से लटका मिला

लोनी। थाना ट्रोनिका सिटी की पूजा कालोनी में शनिवार सुबह महिला का शव फंदे से लटका मिला। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पूजा कालोनी में रहने वाले जीशान ने बताया कि सुबह उठे तो 18 वर्षीय पत्नी सानिया छत पर लगे कुंदे में चुन्नी से लटकी थी। शोर मचाकर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और पत्नी को फंदे से उतारकर उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि शिकायत मिलती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।