Aaj Ka Rashifal: 3 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 May 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 3 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Aaj Ka Rashifal 3 May 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य। गुरु वृषभ राशि में। चंद्रमा और मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
3 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल-
मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी और भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का प्रबल योग है। कलह से बचें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। किया गया पराक्रम सफलता की ओर लेकर जाएगा, खासतौर पर व्यावसायिक सफलता। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम-संतान पर ध्यान दें। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि-सितारों की तरह चमकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। बहुत ही शुभ समय। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकता है। प्रेम-संतान का साथ है व व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- धन का आवक बढ़ेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। जीवनसाथी की बढ़ोतरी दिख रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा व व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई भी रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मीन राशि- भाग्यवश संतान की स्थिति में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।