Palmistry in Hindi palm shape People with such palms are lucky know what your palms say हस्तरेखा: भाग्यशाली होते हैं ऐसी हथेली वाले लोग, जानें क्या कहती हैं आपकी हथेलियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry in Hindi palm shape People with such palms are lucky know what your palms say

हस्तरेखा: भाग्यशाली होते हैं ऐसी हथेली वाले लोग, जानें क्या कहती हैं आपकी हथेलियां

Palmistry in Hindi: हर व्यक्ति की हथेली का आकार व उसकी बनावट अलग-अलग होती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की हथेलियों से व्यक्ति के स्वभाव की जानकारी मिलती है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 2 May 2025 01:51 PM
share Share
Follow Us on
हस्तरेखा: भाग्यशाली होते हैं ऐसी हथेली वाले लोग, जानें क्या कहती हैं आपकी हथेलियां

Palmistry in Hindi: हर व्यक्ति अपना भविष्य जानना चाहता है। हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो व्यक्ति के भूत, भविष्य व वर्तमान की जानकारी देता है। हर व्यक्ति के हाथ की हथेली की बनावट व आकार अलग-अलग होता है। इसके साथ ही हाथ की रेखाएं भी अलग-अलग होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों के अनुसार, व्यक्ति की हाथ की रेखाएं और हथेली के आकार को देखकर उसका भविष्य व स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। जानें आप भी-

1. कठोर हथेली के जातक- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली कठोर होती है, उन्हें जीवन में ज्यादा मेहनत व संघर्षों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को दिन-रात एक करने के बाद ही भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। लेकिन ये लोग हमेशा अपनी ईमानदारी का परिचय देते हैं।

ये भी पढ़ें:वास्तु के ये 5 उपाय पारिवारिक कलह से दिलाएंगे मुक्ति

2. छोटी हथेली के जातक- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली छोटी होती है, ऐसे लोग दिल के साफ होते हैं। ऐसे लोग क्रिएटिव कार्यों में रूचि रखते हैं। ये चीजों को जानने की इच्छा रखते हैं। कहते हैं कि इन लोगों का जीवन सुखमय बीतता है।

3. बड़ी हथेली के जातक- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली का आकार बड़ा होता है, वे अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाते हैं। ये धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि रखते है। इन्हें जीवन में मनचाही सफलता प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें:7 मई से इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम, बुध देव होंगे मेहरबान

4. कोमल हथेली के लोग- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेलियां कोमल होती हैं, वे भाग्यशाली माने गए हैं। इन लोगों को जीवन में अपार सफलता प्राप्त होती है। कहते हैं कि इन लोगों को धन संबंधी परेशानियों का कम सामना करना पड़ता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:हाथ में कलश का निशान होता है शुभ या अशुभ? जानें इससे जुड़े संकेत
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!