Budh Gochar: 7 मई से इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम, बुध देव होंगे मेहरबान
Mercury nakshatra transit 2025: बुध के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जानें बुध के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-

Budh Nakshatra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध वाणी, बुद्धि, व्यापार व तर्क आदि के कारक हैं। बुध एक निश्चित समय में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। गुरु राशि परिवर्तन की तरह ही नक्षत्र में भी बदलाव करके हैं। 07 मई 2025 को बुध मेष राशि में गोचर करेंगे और इस दिन ही बुध का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश भी होगा। 07 दिन अश्विनी नक्षत्र में रहने के बाद बुध 14 मई को भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों को बुध नक्षत्र परिवर्तन से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें बुध का नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी-
1. मेष राशि- बुध का अश्विनी नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों को रोजी-रोजगार में तरक्की मिलने के साथ आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी मधुर होगी और लोग आपसे प्रभावित होंगे। धन आगमन के नए स्रोत बन सकते हैं।
2. सिंह राशि- बुध का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। परिवार का साथ मिलेगा। कम्युनिकेशन स्किल के बल पर आप लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए बुध नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। यात्रा का भरपूर लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे प्रस्तावों की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक रूप से स्थिति बेहतर होगी। पिता का साथ मिलेगा। आप अपने उद्देश्यों में सफल होंगे। उच्चाधिकारियों के साथ रिश्ते मधुर होने के संकेत हैं।