Palmistry Kalash Shape in hand meaning hath me kalash ka nishan hona Palmistry: हाथ में कलश का निशान होता है शुभ या अशुभ? जानें इससे जुड़े संकेत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry Kalash Shape in hand meaning hath me kalash ka nishan hona

Palmistry: हाथ में कलश का निशान होता है शुभ या अशुभ? जानें इससे जुड़े संकेत

Palmistry Kalash Shape on Palm: हाथ में कलश का निशान बनना शुभ होता है या अशुभ। जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 1 May 2025 01:26 PM
share Share
Follow Us on
Palmistry: हाथ में कलश का निशान होता है शुभ या अशुभ? जानें इससे जुड़े संकेत

Kalash Shape in Hand: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर बनने वाले कुछ निशान या चिन्ह व्यक्ति के भूत, भविष्य व वर्तमान से जुड़े संकेत देते हैं। ये चिन्ह व्यक्ति के स्वभाव व व्यक्तित्व के बारे में भी बताते हैं। हथेली पर बनाने वाले निशानों में से एक है कलश का चिन्ह। हथेली में कलश का निशान बनना शुभ माना गया है। जानें हथेली पर कलश का निशान बनने का क्या अर्थ है और इससे जुड़े संकेत-

1. हथेली में कलश का निशान शुभ माना गया है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में कलश का चिन्ह सुख-समृद्धि की प्रतीक होता है। ऐसे लोगों का समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। कार्यक्षेत्र में भी नई पहचान बनाने में सफल होते हैं।

ये भी पढ़ें:हाथ के नाखूनों पर आधे चांद बनने का क्या मतलब होता है?

2. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर कलश का निशान अगर स्पष्ट यानी साफ तौर पर दिखता है, तो ऐसे लोग धार्मिक व आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोगों का मन पूजा-पाठ में काफी लगता है। कहते हैं कि इन लोगों को अध्यात्म के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

3. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग विनम्र व वाणी से लोगों का दिल जीतने वाले होते हैं। कहते हैं कि ऐसे लोग मुश्किलों में भी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं। ऐसे लोग अनुशासन वाली जीवनशैली जीते हैं।

ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: हाथ की तर्जनी और मध्यमा उंगली बराबर होना शुभ होता है या अशुभ? जानें

4. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हथेली में कलश का निशान अधूरा हो या कोई रेखा उसे काट रही होती है, तो अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोगों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ये कार्यों में सफलता काफी संघर्षों के बाद प्राप्त करते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!