Kal ka ank rashifal 2 May 2025 Numerology Tomorrow Horoscope Future Prediction by Date of Birth अंकराशि: 2 मई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणअंकराशि: 2 मई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल

अंकराशि: 2 मई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल

Numerology Horoscope 2 May 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Saumya TiwariThu, 1 May 2025 11:36 AM
1/10

2 मई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

Numerology Horoscope 2 May 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 2 मई का दिन...

2/10

मूलांक 1

आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। अगर आप आर्थिक स्थिति में सुधार लाना चाहते हैं तो बचत पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज किसी करीबी व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। खरीदारी और अन्य एक्टिविटी आपको दिन भर बिजी रखेंगी। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

3/10

मूलांक 2

आज मूलांक 2 वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। अपने लिए पैसे बचाने का आपका विचार आज पूरा हो सकता है। किसी के हस्तक्षेप के कारण आपके करीबी के साथ रिश्ते तनावपूर्ण हो सकते हैं। आज कुछ लोगों को करियर में तरक्की मिल सकता है। आपको जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी का एहसास हो सकता है, लेकिन बाद में चीजें सुलझ जाएंगी।

4/10

मूलांक 3

आज आपकी एनर्जी भरपूर रहेगी। आज किसी करीबी मित्र का घर पर आगमन हो सकता है। जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री संभव है। एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जिस पर आप काफी समय से काम कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है। यात्रा शुभ फलदायी रहेगी। आज आप अपने वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिन का अनुभव करेंगे। आर्थिक रूप से अच्छी स्थिति रहेगी।

5/10

मूलांक 4

आज आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप धार्मिक कार्यों के लिए धन दान कर सकते हैं और इससे मानसिक शांति प्राप्त हो सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य तनाव और चिंता का कारण बन सकता है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि आप सभी महत्वपूर्ण कागजात साथ रखें। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

6/10

मूलांक 5

आज आपको किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। लव लाइफ में सुधार होगा और प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके रिश्तेदार आज आपके वैवाहिक सुख को कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

7/10

मूलांक 6

आज आप घर की छोटी-छोटी चीजों पर खर्च कर सकते हैं। सुखद वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी की राय को महत्व दें। बॉस का अच्छा मूड कार्यस्थल पर पूरे माहौल को खुशनुमा बना सकता है। ऑफिस की पॉलिटिक्स से बचने के लिए अपने काम पर फोकस करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएं। आर्थिक बचत पर जोर देने के लिए दिन अच्छा है। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।

8/10

मूलांक 7

आज अपनी सेहत का ध्यान रखें और छोटे संकेतों को नजरंदाज न करें। आपको बिना सोचे-समझे किसी को भी अपना पैसा उधार नहीं देना चाहिए, क्योंकि यह भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। आज अपने लवर की फीलिंग्स को समझें। शादीशुदा जिंदगी पहले से बेहतर होगी। आर्थिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है।

9/10

मूलांक 8

आज कार्यस्थल पर आपको सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय गुजारेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

10/10

मूलांक 9

मन को सकारात्मक कामों में लगाएं। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।