आर्थिक तंगी दूर करने के लिए व्यक्ति कई प्रयास व उपाय करता है। वास्तु शास्त्र में धन की कमी को दूर करने के कुछ उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि वास्तु के कुछ नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ खुशहाली का आगमन होता है। जानें धन लाभ के लिए आसान वास्तु उपाय-
वास्तु के अनुसार, तिजोरी को हमेशा दक्षिण दीवार से थोड़ा आगे कम से कम एक इंच दूरी पर रखना चाबिए। इसके अलावा तिजोरी का पिछला हिस्सा दक्षिण दिशा और दरवाजा उत्तर दिशा में खुलना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, तिजोरी के कमरे का दरवाजा पूर्व या उत्तर दिशा में होना शुभ होता है। ध्यान रखना चाहिए कि उत्तर दिशा में दरवाजे के सामने तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। तिजोरी वाले कमरे में रोशनी का भी ध्यान रखना चाहिए। तिजोरी वाले कमरे में रोशनी के लिए पूर्व या उत्तर दिशा में एक छोटी खिड़की लगाना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त व शाम के समय पैसों का लेनदेन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
जीवन में आर्थिक वृद्धि के लिए गुरुवार व शुक्रवार को तिजोरी की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा तिजोरी पर स्वास्तिक का निशान बनाना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक उन्नति होती है।
अक्सर आपने लोगों के घरों में मोर पंख देखा होगा, लेकिन मोरपंख को पर्स में कभी भी नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में मोर पंख हमेशा खुली जगह पर ही रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, पर्स में मोर पंख रखने से आर्थिक उन्नति नहीं होती है।