Palmistry: हाथ के नाखूनों पर आधे चांद बनने का क्या मतलब होता है? जानें इससे जुड़े संकेत
- Half moon on nails: कई लोगों के आपने नाखूनों पर सफेद रंग का आधा चांद बना हुआ देखा होगा। जानें नाखूनों पर बनने वाले आधे चांद का अर्थ-

Half Moon on Nails: हस्तरेखा शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति की हथेली पर बनने वाले कुछ खास निशान शुभ या अशुभ फल दे सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के नाखूनों पर बनने वाले आधे चांद से उसके जीवन से जुड़ी कई घटनाओं का पता चलता है। जानें हाथ के नाखूनों पर बनने वाला आधा चांद शुभ होता है या अशुभ व इससे जुड़े संकेत-
आधा चांद शुभ या अशुभ- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, नाखूनों पर बनने वाला आधा चांद शुभ व अशुभ दोनों तरह के परिणाम प्रदान कर सकता है। ऐसे जातकों को लाभ होने के साथ-साथ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
1. तर्जनी उंगली पर चांद- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, तर्जनी उंगली यानी अंगूठे के बिल्कुल बगल वाली उंगली के नाखून पर सफेद आधे चांद का निशान शुभ माना गया है। मान्यता है कि ये निशान तरक्की का प्रतीक है। इस निशान का अर्थ है कि व्यक्ति को शुभ समाचार की प्राप्ति होती है।
2. मध्यमा उंगली पर आधा चांद- हाथी की बीच वाली उंगली को मध्यमा उंगली कहा जाता है। इस उंगली के नाखून पर सफेद आधे चांद का निशान भाग्य का प्रतीक माना गया है। ऐसे लोगों को भाग्य का साथ मिलने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
3. अनामिका उंगली पर आधा चांद- अनामिका उंगली के नाखून पर आधे चांद का निशान शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति को मान-सम्मान के साथ जीवन में तरक्की प्राप्त होती है।
4. कनिष्ठा उंगली पर आधा चांद- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कनिष्ठा उंगली के नाखून पर आधा चांद का निशान लाभ का प्रतीक होता है। ऐसे लोगों को व्यापार में सफलता प्राप्त होती है। धन लाभ होता है।
5. अंगूठे के नाखून पर आधा चांद- अंगूठे के नाखून पर आधा चांद का निशान शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्ति को कार्यों में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और जीवन में खुशहाली का आगमन होता है।