Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं कैसी रहेगी शादीशुदा जिदंगी?
- Marriage line in hand: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर विवाह रेखा साफ व गहरी होती है, तो इसका अर्थ है कि वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। जानें विवाह रेखा से जुड़ी खास बातें-

Marriage Line in Hand: हथेली पर बनने वाले कई रेखाओं से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन से जुड़ी बातों का पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में छोटी उंगली के नीचे व हृदय रेखा के ऊपर बनी रेखा को विवाह रेखा कहते हैं। विवाह रेखा हाथ के बाहरी हिस्से से प्रारंभ होती है और बुध पर्वत की ओर जाती है। विवाह रेखा की बनावट व स्पष्टता से भी वैवाहिक जिंदगी से जुड़े कई संकेत मिलते हैं। जानें विवाह रेखा के बारे में-
विवाह रेखा पतली या टूटी होने का क्या मतलब है: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा टूटी हुई या पतली होती है, तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन नीरसता से भरा होता है। ऐसे लोगों की जीवनसाथी के साथ अनबन होती रहती है।
एक से अधिक विवाह रेखा होने का क्या अर्थ है: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हथेली पर एक से अधिक विवाह रेखाएं होती हैं, तो इसका अर्थ है कि ऐसे जातक की एक से अधिक विवाह हो सकते हैं। यह रेखाएं एक से अधिक गंभीर प्रेम संबंध होने का भी संकेत देती हैं।
लाल या गुलाबी रेखा होने का क्या अर्थ है: अगर किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा शुरुआत में स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही है लेकिन आगे बढ़ने के साथ गुलाबी और गहरी होती जाती है, तो इसका अर्थ है कि ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन शुरुआत में बोरिंग हो सकता है लेकिन समय के साथ रिश्ता मजबूत होता जाएगा।
विवाह रेखा का भाग्य रेखा से मिलने का अर्थ क्या है: अगर हथेली में विवाह रेखा गहरी और स्पष्ट है, तो इसे शुभ माना गया है। अगर कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर भाग्य रेखा की ओर जाती है, तो इसे शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को ससुराल पक्ष से सहयोग मिलता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।