Palmistry: भाग्यशाली लोगों की हथेली पर बनता है A का निशान, जानें इससे जुड़े संकेत
- A sign in Hand: हथेली पर A का निशान किस्मत वालों के हाथ पर बनता है। जानें हथेली पर बनने वाले Aनिशान से जुड़े संकेत-

A Sign in Palm: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में बनने वाली कुछ रेखाएं व निशान भाग्यशाली माने गए हैं। ये रेखाएं व निशान जातक के करियर, वित्त व पारिवारिक जीवन की जानकारी देती हैं। हथेली को ध्यान से देखने पर अंग्रेजी के अक्षर कई बार नजर आते हैं। ये अक्षर A से लेकर Z तक में कोई भी अक्षर हो सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर A का निशान बहुत भाग्यशाली माना गया है। जानें हथेली पर A निशान का अर्थ-
1. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर A का निशान होता है, वे बहुत किस्मत वाले होते हैं। ये अपने दम पर बिजनेस में सफलता पाते हैं। ये परिवार के साथ अच्छा समय बिताते हैं। ये लोगों से मिलने-जुलने वाले होते हैं।
2. हथेली के मध्य में A का निशान अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसे लोग दूसरों की मदद करने वाले होते हैं और अपनी परेशानियों का रास्ता खुद निकालते हैं। ये किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो उसे करके ही दम लेते हैं।
3. हथेली पर A का निशान शुभ माना गया है। जिन लोगों के हाथ पर ये निशान होता है ये आत्मविश्वासी होते हैं। ऐसे लोग धैर्यवान माने गए हैं। कहा जाता है कि इन लोगों को धन संबंधी परेशानियों का सामना कम करना पड़ता है।
4. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर A का निशान होने वाला जातक परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाता है। ये दान-धर्म के कार्य भी करते हैं। ये उच्च पद पर आसीन होते हैं और अपने कार्यों से लोगों को प्रभावित करते हैं।
5. कहते हैं कि जिन जातकों की हथेली पर A का निशान बनता है वे बुद्धि के तेज होते हैं। ऐसे व्यक्ति को बिजनेस में पार्टनर बनाना भी लाभकारी रहता है। ये हर काम को बखूबी संभालते हैं और अपने पार्टनर को धोखा नहीं देते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।