मिथुन राशिफल 8 अप्रैल 2025: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 8 अप्रैल का दिन?
- Gemini Horoscope Today mithun rashi rashifal: मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Gemini Horoscope Today, मिथुन राशिफल 8 अप्रैल 2025: एक सुखद लव लाइफ आपका इंतजार कर रहा है। काम पर व्यावसायिकता दिखाएं और इससे पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। आपकी सेहत पॉजिटिव रहते हुए आर्थिक मामलों को चतुराई से संभालें।
मिथुन लव राशिफल- रिश्ते में छोटी-मोटी समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं। आपको पुराने रिश्ते के रूप में झटके का सामना करना पड़ सकता है। इस संकट को डिप्लोमटिक एटीट्यूड से संभालें। दिन के पहले भाग में जीवनसाथी के माता-पिता के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। एक अच्छे श्रोता बनें और आज ओपन कम्युनिकेशन सुनिश्चित करें। विवाहित पुरुष जातकों को आज ऑफिस रोमांस में नहीं पड़ना चाहिए, जिससे आपका वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकता है। एक रोमांटिक डिनर या रात की ड्राइव चीजों को ज्यादा भावुक और यादगार बना सकती है।
मिथुन करियर राशिफल- आज कार्यस्थल पर आपका एटीट्यूड महत्वपूर्ण है। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें। आपको महत्वपूर्ण काम निपटाने होंगे जिन पर ज्यादा ध्यान देने की भी जरूरत होगी। कुछ कार्यों के लिए आपको क्लाइंट के ऑफिस में समय बिताना होगा और आपको अच्छी परफॉर्मेंस के लिए क्लाइंट से तारीफ भी मिलेगी। स्टूडेंट के लिए शैक्षणिक जीवन सफल रहेगा। व्यवसायियों को आज टैक्स से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। जो लोग कोई नया कॉन्सेप्ट लॉन्च करना चाहते हैं वे दिन का पहला भाग चुन सकते हैं।
मिथुन आर्थिक राशिफल- धन का आगमन होगा और आप मेडिकल स्थितियों को संभालने में अच्छे होंगे। कुछ महिलाएं भी संपत्ति विवाद का हिस्सा बनेंगी। क्लाइंट के साथ सभी आर्थिक मुद्दों को निपटाने के लिए दिन का दूसरा भाग अच्छा है। शेयर मार्केट में निवेश के मौके भी मिलेंगे। आज आपको घर या वर्कप्लेस पर किसी सेलिब्रेशन पर भी खर्च करने की जरूरत पड़ सकती है।
मिथुन सेहत राशिफल- आज कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी। हालांकि सांस से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। आप दिन की शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से कर सकते हैं और खान-पान पर भी ध्यान रखें। ऑयल और चिकनाई से भरपूर कोई भी चीज नहीं लें। इसके बजाए ज्यादा फल और सब्जियों का सेवन करें। कुछ महिलाओं को स्त्री रोग से जुड़ी परेशानियां होंगी जिनके लिए आज मेडिकल केयर की जरूरत होगी।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)