Pradosh: 25 अप्रैल को शुक्र प्रदोष व्रत, मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय
- Shukra Pradosh Vrat: शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा संध्या के समय करना लाभदायक माना जाता है। वहीं, शुक्र प्रदोष के दिन राशि अनुसार कुछ उपाय करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत कर सकते हैं साथ ही शिव जी को प्रसन्न भी कर सकते हैं।

Shukra Pradosh Vrat 2025, 25 अप्रैल को शुक्र प्रदोष व्रत: शुक्रवार के दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन व्रती प्रदोष व्रत रख शिव जी का ध्यान करेंगी। शुक्र प्रदोष की पूजा संध्या के समय की जाती है। शुक्र प्रदोष व्रत रखने और प्रदोष काल में कुछ उपाय करने से शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं। इसलिए मनोकामना पूर्ति के लिए शुक्र प्रदोष के दिन जरूर करें अपनी राशि अनुसार शाम के शुभ मुहूर्त में ये उपाय-
पूजा-मुहूर्त
संध्या पूजा मुहूर्त - 06:53 पी एम से 09:03 पी एम, 25 अप्रैल
अवधि - 02 घण्टे 10 मिनट्स
मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय
मेष राशि- भगवान शिव का गाय के कच्चे दूध व घी से अभिषेक करें।
वृषभ राशि- इस राशि के लोग भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि- शिव जी की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
कर्क राशि- भोलेनाथ को खुश करने के लिए कनेर के फूल अर्पित करें।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोग भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए भांग का भोग लगाएं।
कन्या राशि- भगवान शिव को खुश करने के लिए शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।
तुला राशि- तुला राशि वाले पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि- शिवजी की कृपा पाने के लिए ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
मकर राशि- भोलेनाथ को खुश करने और शनि की साढेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाना चाहिए और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
मीन राशि- शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।