Khusboo Pandey Achieves UPSC Success Secures 977th Rank गोइलकेरा की बेटी ने किया कमाल,खुशबू ने पहले ही प्रयास में क्रैक की यूपीएससी की परीक्षा, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsKhusboo Pandey Achieves UPSC Success Secures 977th Rank

गोइलकेरा की बेटी ने किया कमाल,खुशबू ने पहले ही प्रयास में क्रैक की यूपीएससी की परीक्षा

गोइलकेरा की खुशबू लक्ष्मी पांडे ने यूपीएससी परीक्षा में 977 वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने पहले प्रयास में ही यह कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की। खुशबू ने 10-12 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई की और अपनी सफलता पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरWed, 23 April 2025 02:11 PM
share Share
Follow Us on
गोइलकेरा की बेटी ने किया कमाल,खुशबू ने पहले ही प्रयास में  क्रैक की यूपीएससी की परीक्षा

गोइलकेरा।गोइलकेरा की बेटी खुशबू लक्ष्मी पांडे ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर इलाके का मान बढ़ाया है। खुशबू ने पहले प्रयास में ही सबसे कठिन परीक्षा को क्रैक किया है। उन्हें 977 वां रैंक प्राप्त हुआ है। खुशबू के पिता कृष्ण मुरारी पांडे सहारा इंडिया के एजेंट हैं। वहीं माता किरण कुमारी गृहणी हैं। गोइलकेरा के बंगाली टोला के रहने वाले कृष्ण मुरारी पांडे का परिवार बेटी की इस सफलता से काफी हर्षित है। खुशबू ने कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई गोइलकेरा के बालिका मध्य विद्यालय से की। इसके बाद 2010 में ज्ञान निकेतन स्कूल गढ़वा से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। गोपीनाथ सिंह महिला कॉलेज गढ़वा से उन्होंने आईएससी पास करने के बाद मनिपाल सिक्किम यूनिवर्सिटी से 2015 में बीसीए पूरा किया। राउरकेला इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से 2019 में एमसीए की पढ़ाई पूरी की। खुशबू दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहीं थीं। खुशबू ने दूरभाष पर बताया कि सेल्फ स्टडी से उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। इसके लिए वह प्रतिदिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई करतीं थीं। इधर परिवार में हर्ष का माहौल है। खुशबू के पिता कृष्ण मुरारी पांडे ने बताया कि बेटी पढ़ाई में शुरू से ही काफी तेज थी। उसकी प्रतिभा को देखते हुए ही उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के लिए कहा था। बेटी की सफलता पर उन्हें गर्व है। मां किरण पांडे ने कहा कि बेटी ने जो खुशी दी है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। सिविल सर्विस में जाने का उसका सपना साकार हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।