क्या 25 अप्रैल को रखा जाएगा शुक्र प्रदोष व्रत? जानें मुहूर्त व व्रत पारण का समय
- Shukra Pradosh Vrat 2025 : वैशाख मास के की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन दूसरा प्रदोष व्रत पड़ रहा है। संतान की कामना करने वाली महिलाओं को इस दिन व्रत जरूर रखना चाहिए।

Shukra Pradosh Vrat: इस साल अप्रैल के महीने में शुक्र प्रदोष व्रत रखा जाएगा। वैशाख मास के की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन दूसरा प्रदोष व्रत पड़ रहा है, जो भोले बाबा को समर्पित है। संतान की कामना करने वाली महिलाओं को यह व्रत जरूर रखना चाहिए। शुक्र प्रदोष व्रत पर भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना की जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि शुक्र प्रदोष व्रत करने से मनोकामना पूर्ति का वरदान प्राप्त होता है। जानें मुहूर्त, पूजा सामग्री व व्रत पारण का समय-
क्या 25 अप्रैल को रखा जाएगा शुक्र प्रदोष व्रत?: हां, दृक पंचांग के अनुसार, अप्रैल 25 को वैशाख मास का कृष्ण प्रदोष रखा जाएगा। इस दिन त्रयोदशी तिथि सुबह 11:44 बजे प्रारम्भ होगी। तिथि का समापन अप्रैल 26, 2025 को सुबह 08:27 बजे होगा।
प्रदोष पूजा मुहूर्त - 06:53 पी एम से 09:03 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 10 मिनट्स
दिन का प्रदोष समय - 18:53 से 21:03
व्रत पारण का समय: 26 अप्रैल को सुबह 05:45 बजे तक सूर्योदय होगा, जिसके पाश्चात्य व्रत का पारण किया जा सकता है।
पूजा-विधि: स्नान करने के बाद अगर व्रत रखना है तो हाथ में पवित्र जल, फूल और अक्षत लेकर व्रत रखने का संकल्प लें। फिर संध्या के समय घर के मंदिर में गोधूलि बेला में दीपक जलाएं। फिर शिव मंदिर या घर में भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना करें। अब शुक्र प्रदोष व्रत की कथा सुनें। फिर घी के दीपक से भगवान शिव की आरती करें। ॐ नमः शिवाय का मंत्र-जाप करें। अंत में क्षमा प्रार्थना करें।
पूजन सामग्री
1. घी
2. दही
3. फूल
4. फल
5. अक्षत
6. बेलपत्र
7. धतूरा
8. भांग
9. शहद
10. गंगाजल
11. सफेद चंदन
12. काला तिल
13. कच्चा दूध
14. हरी मूंग दाल
15. शमी का पत्ता
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।