Hanuman Jayanti 2025 Auspicious Yog in Meen Rashi These Zodiac Signs may gets positive results हनुमान जन्मोत्सव पर बने कई शुभ संयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की विशेष कृपा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Hanuman Jayanti 2025 Auspicious Yog in Meen Rashi These Zodiac Signs may gets positive results

हनुमान जन्मोत्सव पर बने कई शुभ संयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की विशेष कृपा

  • Hanuman Jayanti: इस साल हनुमान जयंती पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनका कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें हनुमान जन्मोत्सव पर किन राशियों को होगा लाभ-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 10 April 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
हनुमान जन्मोत्सव पर बने कई शुभ संयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की विशेष कृपा

Hanuman jayanti 2025: हनुमान जयंती या हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025, शनिवार को है। हर साल हनुमान जी का जन्मदिवस चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार सालों बाद हनुमान जन्मोत्सव पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुक्र व बुध की युति से मीन राशि में लक्ष्मी नारायण योग, सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। सूर्य व शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन चित्रा नक्षत्र का भी शुभ संयोग भी मिलेगा, जो कि अत्यंत फलदायी रहने वाला है। हनुमान जयंती पर बनने वाले राजयोग कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा। इन राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा होने के संकेत हैं। जानें हनुमान जन्मोत्सव की लकी राशियां-

ये भी पढ़ें:हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन 5 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे बजरंगबली

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए हनुमान जन्मोत्सव का दिन शुभ रहने वाला है। जीवन में शुभता का आगमन होगा। बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की मिलेगी।

2. मिथुन राशि- हनुमान जन्मोत्सव पर मिथुन राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी-चाकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा की स्थिति बन सकती है। धार्मिक बने रहेंगे।

3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को हनुमान जन्मोत्सव पर भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। राजनैतिक लाभ मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें:हनुमान जन्मोत्सव पर भद्रा का साया, नोट कर लें पूजन व व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए हनुमान जन्मोत्सव का पर्व शुभ रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की के योग हैं। मुश्किलों से पार पाने में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि के साथ पदोन्नति मिल सकती है। शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

चैत्र पूर्णिमा पर चित्रा नक्षत्र दिलाएगा मोक्ष: चैत्र पूर्णिमा पर चित्रा नक्षत्र का संयोग भी मिलेगा। ऐसे में यह पूर्णिमा विशेष फलदायी होगी। इस तिथि पर गंगा स्नान एवं दानपुण्य से मोक्ष के द्वार खुलेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. विकास शास्त्री के अनुसार पूर्णिमा 12 अप्रैल को सूर्यास्त के बाद लगेगी जो 13 अप्रैल को सूर्योदय के बाद 05:53 बजे तक रहेगी। वहीं चित्रा नक्षत्र का आरंभ 12 अप्रैल शाम 06:08 बजे होगा। इसका समापन 13 अप्रैल की रात 09:11 बजे होगा।

इस दिन चंद्रमा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना से अभीष्ट की प्राप्ति होगी। पूर्णिमा तिथि चंद्रमा को समर्पित है। जिनको चंद्रमा की महादशा, अंतर्दशा, प्रत्यंतर्दशा का शुभ फल न मिल रहा हो, उन्हें पूर्णिमा के दिन व्रत-उपवास रखकर चंद्रमा की विशेष पूजा करनी चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!