Panchang 2019: आज से शुरू हो रहा है वैशाख , पढ़ें आज का राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
21 अप्रैल 2019, रविवार, राष्ट्रीय वैशाख आरंभ। अगस्त्य-अस्त। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल में कोई भी शुभ काम नही किया जाता। इसलिए अगर आप आज कोई शुभ काम करने की सोच रहे...
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 21 April 2019 09:09 AM

21 अप्रैल 2019, रविवार, राष्ट्रीय वैशाख आरंभ। अगस्त्य-अस्त। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल में कोई भी शुभ काम नही किया जाता। इसलिए अगर आप आज कोई शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त दोनों अच्छे से पढ़ लें।
राहुकाल - 17:11 शाम से 18:48 शाम तक
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:45 से 12:18 दोपहर तक
1 वैशाख (सौर) शक 1941, 8 वैशाख मास प्रविष्टे 2076, 15 शाबान सन् हिजरी 1440, वैशाख कृष्णपक्ष द्वितीया मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत तृतीया, विशाखा नक्षत्र सायं 5 बजे तक तदनंतर अनुराधा नक्षत्र, सिद्धि (असृक) योग प्रात: 5 बजकर 41 मिनट तक पश्चात व्यतीपात योग रात्रि 3 बजकर 30 मिनट तक उपरांत वरीयान योग, गर करण, चंद्रमा प्रात: 11 बजकर 11 मिनट तक वृश्चिक राशि में उपरांत धनु राशि में। पं. वेणीमाधव गोस्वामी.
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!