Surya Gochar Sun Transit Horoscope Rashifal Lucky Zodiac Signs सूर्य गोचर से इन राशियों को होगा लाभ, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya Gochar Sun Transit Horoscope Rashifal Lucky Zodiac Signs

सूर्य गोचर से इन राशियों को होगा लाभ, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

  • Sun Transit In Pisces Surya Gochar: सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव हर माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। अप्रैल माह में सूर्यदेव 14 तारीख को राशि परिवर्तन करने जा रहा है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 7 April 2025 01:21 PM
share Share
Follow Us on
सूर्य गोचर से इन राशियों को होगा लाभ, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

Sun Transit In Pisces Surya Gochar Horoscope Rashifal: सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव हर माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। अप्रैल माह में सूर्यदेव 14 तारीख को राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस दिन सूर्य देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, सूर्य का मीन राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ…

मिथुन राशि- सूर्य गोचर से मिथुन राशि वालों के बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। हर कार्य में मनचाहे परिणाम देंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि- सूर्य के राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। व्यापार में धन लाभ होगा। हर काम में भाग्य साथ देगा। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है। पैतृक संपत्ति से धन-दौलत में वृद्धि होगी। कुछ दिनों में नौकरी की तलाश पूरी होगी।

वृश्चिक राशि : मंगल गोचर के शुभ प्रभाव से धनु राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। करियर में उन्नति के सुनहरे अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। विदेश में पढ़ाई करने की इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। हर कार्य के उम्मीद से भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल : 7 से 13 अप्रैल तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!