अंकराशि: 12 जून 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल
Numerology Horoscope 12 June 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 12 June 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 12 जून का दिन...
मूलांक 1- आज आपकी आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली है। आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं, लेकिन उनकी मदद करने से आप पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। बेकार की बातों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 2- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनों का साथ होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन का सबसे अच्छा दिन रहने वाला है। आप प्रेम के सच्चे आनंद का अनुभव करेंगे।
मूलांक 3- आज आप मानसिक शांति पाने के लिए बच्चों के साथ समय बिताएं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। व्यापारी आज किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यस्थल पर सावधान रहने की जरूरत है।
मूलांक 4- आज आपका मन क्रिएटिव कामों में लगेगा। आप कार्यस्थल पर अपनी क्षमता साबित करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ के बारे में अच्छे रहेंगे। आप खुद को किसी नई रोमांचक स्थिति में पा सकते हैं- जो आपको वित्तीय फायदा भी दिलाएगी। आपका परिवार आज आपसे कई परेशानियां साझा करेगा।
मूलांक 5- आज आपको किसी परेशानी का हल मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ हो सकता है। व्यापारिक लेन-देन पर ध्यान से गौर करने की जरूरत है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप अपने लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मूलांक 6- अगर आप तनाव महसूस करते हैं तो बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएं। नौकरी की तलाश करने वालों को नौकरी मिल सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपकी क्षमता आपको आने वाली समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगी। आपका जीवनसाथी आपके साथ खराब वैवाहिक जीवन को लेकर नाराज हो सकता है।
मूलांक 7- आज बिना थके हुए अपने सभी कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे। आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। मानसिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर के बाद यह दिन आपको राहत देगा। व्यापारिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं।
मूलांक 8- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव हो सकता है। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। अपनों का साथ मिलेगा। पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी पेशा में उन्नति मिल सकती है।
मूलांक 9- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।