Today Taurus Horoscope 6 May 2025 aaj ka vrish rashifal Future pridictions वृषभ राशिफल 6 मई 2025: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 मई का दिन?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Taurus Horoscope 6 May 2025 aaj ka vrish rashifal Future pridictions

वृषभ राशिफल 6 मई 2025: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 मई का दिन?

Taurus Horoscope 6 May 2025 Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृष होती है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेयMon, 5 May 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
वृषभ राशिफल 6 मई 2025: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 मई का दिन?

Taurus Horoscope Today, वृषभ राशिफल 6 मई 2025: ऑफिस में रिस्क लें और आपको पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिलेंगे। रिलेशनशिप में फीलिंग्स को चीजों पर हावी नहीं होने दें। आज सेहत और धन दोनों अच्छा रहेगा।

वृषभ लव राशिफल- रिलेशनशिप को ईगो से फ्री रखें और सुनिश्चित करें कि आप लवर के लिए भी टाइम निकालें। लव अफेयर में चल रही परेशानी को सुलझाने के लिए दिन का दूसरा भाग अच्छा है। असहमति की गुंजाइश है लेकिन आपको माता-पिता को बीच में नहीं घसीटना चाहिए, जिससे चीजें और उलझ सकती हैं। आज विवाहित महिलाओं के लिए कंसीव करने की संभावना ज्यादा है। कपल एक नया परिवार शुरू करने की प्लानिंग बना सकते हैं। सिंगल महिलाएं आज क्लास, वर्कप्लेस या ट्रैवल के दौरान किसी प्रपोजल की उम्मीद कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:राशिफल: 6 मई का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

वृषभ करियर राशिफल- आपका कमिटमेंट आपके करियर पर पॉजिटिव प्रभाव डालेगा। तत्काल डेडलाइन वाले कुछ टास्क सामने आएंगे और ऑफिशियल टास्कों के लिए आपको ज्यादा समय की जरूरत हो सकती है। जो लोग विदेश जाने की प्लानिंग बना रहे हैं उन्हें भी अच्छी खबर मिलेगी। टीम लीडरों और मैनेजरों को नए आइडिया को लागू करने में संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि रिजल्ट पॉजिटिव होंगे। विदेश में पढ़ाई का विचार कर रहे छात्रों को शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। कारोबारी भी आज नई डील पर साइन करने में सफल होंगे।

वृषभ आर्थिक राशिफल- कई सोर्स से धन का आगमन होगा। आप कोई संपत्ति खरीद या बेच सकते हैं। स्टॉक और व्यापार में निवेश पर विचार करें जो भविष्य में अच्छा रिटर्न देगा। आप किसी जरूरतमंद दोस्त या रिश्तेदार की मदद भी कर सकते हैं या दान भी कर सकते हैं। कुछ जातकों को आज कानूनी खर्चों पर खर्च करना पड़ेगा। दिन का दूसरा भाग ज्वैलरी या वाहन खरीदने के लिए अच्छा है। कुछ व्यापारियों को आय से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी रहेंगी।

ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 6 मई 2025: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 मई का दिन?

वृषभ सेहत राशिफल- सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आएगी। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें और सीढ़ियों का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतें। डायबिटिज, कोलेस्ट्रॉल और हाईपरटेंशन दिन को परेशानी भरा बना सकते हैं। कुछ महिलाओं को कोहनी या घुटने से जुड़ी परेशानी के लिए मेडिकल हेल्प की जरूरत होगी, जबकि कुछ पुरुष जातकों को आज ओरल हेल्थ से जुड़ी परेशानियां भी होंगी।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!