Vakri Shani: शनि मीन राशि में कब होंगे वक्री? जानें किन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
Shani Vakri 2025: शनि जुलाई में गुरु की मीन राशि में वक्री होंगे। शनि वक्री होने से कुछ राशियों को सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। जानें किन राशियों को होगा लाभ-

Vakri Shani 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म फलदाता व ग्रहों का न्यायाधीश माना गया है। शनि हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है और एक निश्चित समय के बाद यह वक्री भी होता है। शनि की वक्री स्थिति का अर्थ उलटी चाल से है। वैदिक पंचांग के अनुसार शनि 13 जुलाई 2025 को सुबह 09:36 बजे मीन राशि में वक्री होंगे और लगभग 138 दिनों तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। शनि की वक्री या उलटी चाल सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी लेकिन तीन भाग्यशाली राशियों के को वित्त, करियर, पारिवारिक जीवन व सेहत आदि में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें वक्री शनि का प्रभाव-
कर्क राशि- शनि की वक्री चाल कर्क राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। करियर व बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी। धन संपत्ति के मामले में आपको खूब फायदा मिल सकता है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शनि वक्री लाभकारी सिद्ध होंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।
मीन राशि- शनि वक्री मीन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी। कई स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं और सभी सदस्यों के बीच शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। लेकिन यात्रा पर धन खर्च होने की संभावना है।