When is Buddh Purnima 2025 know date and importance Buddh Purnima 2025: मई में बुद्ध पूर्णिमा कब है? जानें तारीख व महत्व, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़When is Buddh Purnima 2025 know date and importance

Buddh Purnima 2025: मई में बुद्ध पूर्णिमा कब है? जानें तारीख व महत्व

Buddh Purnima Kab Hai: हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व है। जानें इस साल मई में बुद्ध पूर्णिमा कब है-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 5 May 2025 05:21 PM
share Share
Follow Us on
Buddh Purnima 2025: मई में बुद्ध पूर्णिमा कब है? जानें तारीख व महत्व

Buddha purnima 2025 Date: बुद्ध पूर्णिमा सिर्फ बौद्ध धर्म के लोगों के लिए खास नहीं है बल्कि हिंदू धर्म में खास महत्व रखती है। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ है, इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान व दान के साथ महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार करने का भी महत्व है। जानें मई में बुद्ध पूर्णिमा कब है:

बुद्ध पूर्णिमा की तारीख- वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा तिथि 11 मई को रात 08 बजकर 01 मिनट पर प्रारंभ होगी और 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:मोहिनी एकादशी: भगवान विष्णु ने क्यों धारण किया था मोहिनी अवतार? जानें कारण

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व- बुद्ध पूर्णिमा के दिन महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था और इस दिन ही उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस तिथि को ही भगवान बुद्ध को बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे गहन तपस्या के बाद सत्य और ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह दिन ध्यान, तप, करूणा के अभ्यास का प्रतीक है।

महात्मा बुद्ध से जुड़ी पौराणिक कहानी- हिंदू धर्म की पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान बुद्ध का नाम सिद्धार्थ था। सिद्धार्थ राजकुमार थे। गृहस्थ और संपूर्ण वैभव होने के बाद भी राजकुमार सिद्धार्थ को जीवन नीरस और उद्देश्यहीन लगता था। सिद्धार्थ ने सत्य की खोज में सात वर्ष बिताए। अंत में वैशाख पूर्णिमा पर बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई।

ये भी पढ़ें:केतु के नक्षत्र में बुध का गोचर, इन 3 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

लगता है खीर का भोग- मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध को खीर का भोग लगाया जाता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!