दो पक्षों की मारपीट में कई घायल
Moradabad News - रंजिश के चलते चार लोगों ने भाई-बहन पर घर में घुसकर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरवी पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजा। विवाद का कारण पिछले दिनों का झगड़ा बताया गया है। दोनों...

रंजिशन घर में घुसकर भाई बहन को मारपीट कर चार लोगों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के भी एक व्यक्ति के चोट आई है। पीआरवी घायल महिला को थाने लेकर पहुंची बाद में पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ भेज दिया। कस्बा निवासी रिजवान का कलुवा आदि से पिछले दिनों विवाद हो गया था। तभी से दोनों पक्षो में रंजिश चली आ रही है। सोमवार को लगभग दो-तीन बजे के करीब कलुवा पक्ष के चार लोग रिजवान के घर पहुंचे, वहां उसकी शादीशुदा बहन छोटी पत्नी सलाउद्दीन एवं उसके भाई उस्मान के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
जब उन्होंने गाली देने को मना किया तो आरोपियों ने दोनों बहन भाइयों को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो हमलावर उन्हें भी गाली गलौज करने लगे। इसके बाद रिजवान ने घटना की जानकारी पीआरबी पुलिस को दी। पीआरबी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मारपीट कर रहे लोग पीआरवी को देखकर फरार हो गए। इसके बाद पीआरवी पुलिस घायल महिला छोटी को थाना कांठ ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने उपचार के लिए घायल महिला को अस्पताल भिजवाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी दोनों पक्षों में से किसी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।