Tragic Accident Young Man Dies in Collision on NH 27 Near Kosi Mahasetu वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsTragic Accident Young Man Dies in Collision on NH 27 Near Kosi Mahasetu

वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

किशनपुर में एनएच 27 पर एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय रामस्वार्थ सदा की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ ससुराल लौट रहा था। दुर्घटना में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिवार...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलTue, 6 May 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोसी महासेतु के पास एनएच 27 पर रविवार की रात लगभग दस बजे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई। बताया जाता है कि भपटियाही थाना क्षेत्र के पिपराखुर्द पंचायत के वार्ड 8 नारायणपुर निवासी सुखराम सदा के पुत्र रामस्वार्थ सदा (25) रविवार को अपने दोस्त संतोष सदा को साथ कर अपने ससुराल परसामाधो पंचायत के आसनपुर कुपहा गया था। रात लगभग दस बजे वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक कोसी महासेतु के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे रामस्वार्थ सदा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष सदा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों को दिया। उधर परिजनों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में संतोष की हालत गंभीर बनी है उसका इलाज दरभंगा में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मृतक प्रदेश में मजदूरी करता था। वह एक माह पहले घर आया हुआ। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया। मृतक रामस्वार्थ सदा को दो संतान है। इसमें एक पुत्र और एक पुत्री है। मौत खबर मिलते ही मृतक की माता पुरनी देवी, पिता सुखराम सदा और उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। उधर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर रिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।