अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर
बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के सिल्टा गांव के पास एक बाइक चालक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सचिन यादव को देवघर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद...

देवघर। बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के सिल्टा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल सचिन यादव देवघर से अपने घर लौट रहा था। घटना के संबंध में सचिन यादव ने बताया कि जब वह अपने गांव से एक किलोमीटर पीछे मोड़ के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।