Women Lead in Hardoi s Gram Panchayats Need for Empowerment and Accountability सुरसा में महिलाओं की प्रधानी चला रहे पुरुष, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsWomen Lead in Hardoi s Gram Panchayats Need for Empowerment and Accountability

सुरसा में महिलाओं की प्रधानी चला रहे पुरुष

Hardoi News - हरदोई जिले के सुरसा ब्लॉक में 68 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 40 में महिलाएं ग्राम प्रधान हैं। हालांकि, अधिकांश कार्य उनके परिवार के सदस्य कर रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा है कि महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईTue, 6 May 2025 09:22 AM
share Share
Follow Us on
सुरसा में महिलाओं की प्रधानी चला रहे पुरुष

हरदोई, संवाददाता। जिले के सुरसा ब्लॉक क्षेत्र में 68 ग्राम पंचायतें हैं। यहां पर आधे से ज्यादा 40 ग्राम पंचायतों में तो सिर्फ महिलाएं ही ग्राम प्रधान हैं। लेकिन यहां अधिकतर प्रधानी महिलाओं की जगह इनके घर के सदस्य चला रहे हैं। इन ग्राम पंचायतों में चुनी गई प्रधान महिला सचिवालय तक में बैठकर किसी भी आम जनमानस की शिकायत सुनते हुए भी नहीं दिखती हैं। साथ ही चाहें ब्लॉक स्तर में कोई कार्य हो या सचिवालय पर जन समस्याएं सुनते हुए भी उनके घर के सदस्य पति, देवर, पुत्र ही देखें जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विकास कार्य कराने में पुरुषों से अधिक भरोसेमंद महिलाएं होती हैं।

इसलिए लोगों ने महिलाओं को अधिक संख्या में ग्राम प्रधान चुना है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह का कहना है कि महिला प्रधान जागरूक हों। अपने अधिकार पहचानें और खुद काम करें। यदि कहीं परिजन काम कर रहे हैं तो शिकायत पर जांच कराकर कार्रवाई होगी। इन ग्राम पंचायतों में हैं महिला प्रधान ओदरा पचलाई, फंतियापुर, कमरौली, बन्नापुर, घोषार, सरैंया, पचकोहरा, सर्रा, हुंसियापुर, मोना, अक्षरामऊ, पंहुतेरा, सहोरिया बुजुर्ग, संहुतेरा, महुराकला, मरसा, कैरमैर, म्योनी, हडहा, बहलोली, तुर्तीपुर,भैनामऊ, केहरमऊ, मेहुना महेशपुर, तुन्दवल, बहरैया, भदैचा, ऐंचामऊ, उमरापुर, सुगवां, ललौली, भेलावां, सिकन्दर, ढोलिया, कौथेलिया, विराहिमपुर, सुरसा, सरसैया, नेवादा, खजुरहरा। क्या है विभागीय नियम महिला ग्राम प्रधान के स्थान पर अगर कोई दूसरा व्यक्ति प्रधानी करता है, तो प्रधान के कार्य पर रोक लगा दी जाएगी। उसके वित्तीय समेत सभी अधिकार सीज कर दिए जाएंगे। इसके लिए सभी सचिवों को निर्देश दिया गया है कि महिला प्रधान के कार्य में यदि कोई हस्तक्षेप करता है, तो उसे वह स्वयं रोके और उसकी रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।