फतेहपुर में रील बनाते समय किशोर तालाब में डूबा
Fatehpur News - फतेहपुर में 15 वर्षीय किशोर अयान तालाब के पास रील बनाते समय डूब गया। उसके साथियों ने उसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना जाफराबाद गांव के समीप हुई, जहां बच्चे...

फतेहपुर, संवाददाता रील बनाते समय अचानक एक किशोर तालाब में डूब गया अन्य साथियों ने किसी तरह प्रयास करके उसे तालाब के बाहर निकाला। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बिन्दकी कोतवाली के जाफराबाद गांव के समीप तालाब के किनारे रील बनाते समय एक किशोर 15 वर्षीय अयान पुत्र बड़कू उर्फ ताज मोहम्मद निवासी ग्राम खिदिरपुर तालाब में डूब गया। उसके साथियों ने जल्दी से तालाब के बाहर निकाला। मामले की जानकारी किशोर के परिजनों को दिया। गंभीर हालत में किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।
चिकित्सक ने किशोर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताते है कि कई बच्चे तालाब में अक्सर नहाते समय रील बनाते थे। सोमवार को भी नहाते समय रील बनाने के चक्कर में किशोर तालाब में डूब गया। इसके बाद हड़कंप मच गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।