Bokaro Chamber of Commerce Pays Tribute to Social Worker Anil Kumar Tripathi समाजसेवी अनिल कुमार त्रिपाठी को चैंबर ने दी श्रद्धांजलि, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro Chamber of Commerce Pays Tribute to Social Worker Anil Kumar Tripathi

समाजसेवी अनिल कुमार त्रिपाठी को चैंबर ने दी श्रद्धांजलि

बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज की बैठक में अनिल कुमार त्रिपाठी की शोक सभा आयोजित की गई। महासचिव राजकुमार जायसवाल ने बताया कि त्रिपाठी एक सफल व्यापारी और समाजसेवी थे। उन्होंने कई सामाजिक संस्थाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोTue, 6 May 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
समाजसेवी अनिल कुमार त्रिपाठी को चैंबर ने दी श्रद्धांजलि

बोकारो , प्रतिनिधि। बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें बोकारो के सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठित व्यवसाई व समाजसेवी रहे अनिल कुमार त्रिपाठी के मृत्यु उपरांत शोक सभा आयोजित की गई। मौके पर चैंबर के महासचिव राजकुमार जायसवाल ने कहा अनिल कुमार त्रिपाठी एक अच्छे व्यापारी होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में बढ़-कर कर हिस्सा लेते थे। चेंबर के भूतपूर्व उपाध्यक्ष का दायित्व भी उन्होंने सफलता पूर्वक निभाया है। स्व. त्रिपाठी अन्य कई सामाजिक संस्थाओं में भी कई पदों पर सफलता पूर्वक कार्य किया है। स्व. त्रिपाठी जी बोकारो रोटरी, सेवा भारती, भारत विकास परिषद जैसे संस्थानों के भी पदाधिकारी रहे रहे हैं।

बोकारो चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज उनके आकस्मिक निधन से दुखी है। मौके पर अध्यक्ष मनोज चौधरी,संजय बैद,नरेंद्र सिंह, विनय सिंह, सिद्धार्थ पारिख,राजेश पोद्दार,शैलेंद्र जायसवाल,कमलेश जायसवाल,रवि शंकर प्रसाद,राजीव कुमार,राजकुमार प्रिय,सुभाष जैन,सहित कई अन्य सदस्यों ने दुःख प्रगट करते हुए श्रद्धांजली अर्पित किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।