मृदा नमूना दिवस पर खेतों से लिए गए सौ नमूने
Gorakhpur News - सोमवार को मृदा नमूना दिवस पर नबीपुर गांव में मृदा संकलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों के खेतों से सौ नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। उप कृषि निदेशक ने बताया कि मृदा परीक्षण से मिट्टी के...

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। मृदा नमूना दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत नबीपुर में मृदा संकलन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान किसानों के खेतों से सौ नमूने एकत्र करते हुए उसे जांच के लिए लैब में भेजा गया। सरकार द्वारा संचालित स्वायल हेल्थ कार्ड योजना अन्तर्गत मिट्टी के तत्वों की जांच के लिए उप कृषि निदेशक धनजंय सिंह के नेतृत्व में खेतों से नमूना निकाला गया। उन्होंने बताया कि मृदा परीक्षण से मिट्टी के रासायनिक, भौतिक एवं जैविक गुणों की जानकारी हो जाती है। इससे पोषक तत्वों की मात्रा, पीएच स्तर, कार्बनिक पदार्थ की मात्रा, बनावट और मिट्टी में मौजूद संभावित संदूषकों के बारे में पता चल जाता है।
इससे किसानों को बागवानी के साथ ही पर्यावरणविदों के लिए भूमि उपयोग, फसल चयन करने एवं उर्वरक की मात्रा के प्रयोग की जानकारी आसानी से हो जाती है। सहायक विकास अधिकारी कृषि अशोक कुमार गिरी ने बताया कि मृदा परीक्षण से मिट्टी की उर्वरता का पता चलता है। इससे किसानों को मिट्टी में कौन से पोषक तत्वों की कमी है इसकी जानकारी आसानी से हो जाती है। इसके साथ ही मृदा परीक्षण से उचित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने में मदद मिलती है, जिससे उर्वरक बर्वाद होने से बचाया जा सकता है। इसके साथ ही किसानों को मृदा परीक्षण के लिए खेतों से मिट्टी कैसे निकाली जाती है इसकी विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह,मनोज द्विवेदी, सुशील कुमार गौंड, जामवंत पटेल, प्रदीप कुशवाहा, हरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।