Love, promise of marriage, then betrayal, senior resident of Kanpur JSVM Medical College raped a doctor प्रेम, शादी का वादा, फिर धोखा, JSVM मेडिकल कॉलेज के सीनियर रेजीडेंट ने किया डॉक्टर का रेप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsLove, promise of marriage, then betrayal, senior resident of Kanpur JSVM Medical College raped a doctor

प्रेम, शादी का वादा, फिर धोखा, JSVM मेडिकल कॉलेज के सीनियर रेजीडेंट ने किया डॉक्टर का रेप

यूपी के कानपुर में जेएसवीएम मेडिकल कॉलेज से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां महिला डॉक्टर ने सीनियर रेजीडेंट पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पहले प्रेम जाल फंसाया और शादी का वादा किया। फिर रेप किया और धोखा दे दिया।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 6 May 2025 06:39 AM
share Share
Follow Us on
प्रेम, शादी का वादा, फिर धोखा, JSVM मेडिकल कॉलेज के सीनियर रेजीडेंट ने किया डॉक्टर का रेप

यूपी के कानपुर में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में तैनात महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर साथी डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि सीनियर रेजीडेंट पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ रेप किया। विवाह का दबाव बनाने पर आरोपी डॉक्टर ने इनकार कर दिया और अपने घर बुलंदशहर चला गया। पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

चकेरी निवासी महिला डॉक्टर के मुताबिक वह मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजीडेंट के पद पर कार्यरत है। करीब ढाई साल पहले उनकी मुलाकात बुलंदशहर निवासी ऑर्थो में तैनात एक डॉक्टर से हुई थी। आरोप है कि उसने खुद को अविवाहित बताते हुए उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दो साल पहले आरोपी ने पढ़ाई के संबंध में बातचीत करने के बहाने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने इसका विरोध जताया तो आरोपी ने शादी करने की बात कही। कुछ समय बीतने के बाद शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। अक्सर सबके सामने बेइज्जती व धक्का देकर कमरे से बाहर निकाल देता था।

ये भी पढ़ें:दलित महिला की अर्धनग्न लाश हालत में मिली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

|#+|

आरोप है कि अपने माता-पिता के कहने पर आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया और कानपुर से भागकर अपने घर बुलंदशहर चला गया। पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद से वह डिप्रेशन में चल रही है। थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।